1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सांप ने काटा तो उसे जिंदा डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गई महिला, डॉक्टर भी रह गए हैरान, देखें Video

सांप ने काटा तो उसे जिंदा डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गई महिला, डॉक्टर भी रह गए हैरान, देखें Video

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 25, 2026 06:24 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 12:05 am IST

ओडिशा में एक महिला सांप के काटने के बाद जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर के अस्पताल पहुंच गई। हॉस्पिटल में सांप को देखकर वहां मौजूद डॉक्टर भी हैरान रह गए।

woman takes snake to the hospital in odisha- India TV Hindi
अस्पताल में सांप लेकर पहुंची महिला। Image Source : REPORTER

ओडिशा के मलकानगिरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। लेकिन डरकर सांप को भागने देने के बजाय महिला ने उसे पकड़ लिया, एक बिस्किट के डिब्बे में बंद किया और इलाज के लिए अस्पताल जाते समय अपने साथ भी ले गई। जब डॉक्टरों ने महिला के पास अस्पताल में डिब्बे में बंद सांप को देखा तो वह भी हैरान रह गए।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मलकानगिरी जिले के मथिली ब्लॉक के कुरुमपाली गांव की है। बुधवार शाम को मनीमा नायक अपने घर पर थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने किसी तरह सांप को पकड़कर एक बिस्किट के डिब्बे में बंद कर दिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन तुरंत एंबुलेंस से उन्हें मथिली उप-जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हैरानी की बात यह रही कि परिवार के लोग महिला के साथ उस जिंदा सांप को भी अस्पताल लेकर गए।

सांप को अस्पताल क्यों लाए लोग?

परिजनों का मानना था कि अगर डॉक्टर सांप को देख लेंगे तो उसकी प्रजाति की सही पहचान कर सकेंगे। इससे डॉक्टरों को सही इलाज और जरूरी दवा देने में आसानी होगी। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अस्पताल पहुंचे लोग भी महिला की हिम्मत और सूझबूझ की चर्चा करते नजर आए।

बढ़ रहे हैं सर्पदंश के मामले

आपको बता दें कि बीते कुछ समय से देश के विभिन्न हिस्सों में सांप के द्वारा काटे जाने के मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है। बढ़ती गर्मी के बीच सांप के काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि बढ़ते तापमान के बीच सांप ठंडे वातावरण और शिकार की तलाश में घरों के करीब आ रहे हैं।  (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- रिटायरमेंट से 6 दिन पहले रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया इंजीनियर, 5 लाख कैश बरामद; आलीशान घर की छत पर स्विमिंग पूल

ओडिशा के परिवहन मंत्री का भतीजा गिरफ्तार, छात्रा को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।