1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: डिलीवरी बॉय खा रहा था कस्टमर का खाना, पकड़ा गया तो बोला- जाओ जो करना है कर लो

Video: डिलीवरी बॉय खा रहा था कस्टमर का खाना, पकड़ा गया तो बोला- जाओ जो करना है कर लो

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 26, 2024 08:44 pm IST,  Updated : Jul 26, 2024 08:44 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फूड डिलीवरी करने वाले दो बंदे को एक कस्टमर का खाना खाते हुए दिख रहे हैं और उससे बदतमीजी से बात कर रहे हैं।

कस्टमर का खाना खाते हुए डिलीवरी बॉय- India TV Hindi
कस्टमर का खाना खाते हुए डिलीवरी बॉय Image Source : SOCIAL MEDIA

आज कल हर कोई अपनी सुविधा के लिए ऑनलाइन डिलीवरी का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में कई बार हमें टाइम पर अपना ऑर्डर नहीं मिल पाता। ऑर्डर मिलने में भले ही लेट हो जाता है पर कम से कम मिल तो जाता है। लेकिन एक कस्टमर के साथ ऐसा हुआ कि सबसे पहले उसका ऑर्डर लेट हुआ फिर उसे वह ऑर्डर मिला भी नहीं। जब उसने इस बात का पता लगाया तो पता चला कि उसका ऑर्डर खुद डिलीवरी बॉय ही खा रहा था। जब उसने अपने ऑर्डर के बारे में डिलीवरी बॉय से पूछा तो उसने बोला कि जो करना है करो। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मामला नोएडा का है, जहां एक शख्स ने एक फूड डिलीवरी एप की मदद से अपने लिए खाना आर्डर किया था। लेकिन जब उसने डिलीवरी देने आए शख्स को अपना खाना खाते हुए रंगे हाथ पकड़ा तो डिलीवरी बॉय का जवाब चौंका देने वाला था। शख्स ने इस घटना का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स मामले को लेकर काफी भड़के हुए हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर कर बताई अपनी समस्या

शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए घटना के बारे में बताया। शख्स ने बताया कि उसने ओला फूड डिलीवरी ऐप से खाना मंगवाया था। जब ऑर्डर आने में टाइम लगा तो उसने डिलीवरी बॉय को कॉल किया। डिलीवरी बॉय ने बोला कि खाना पहुंचाने का वह 10 रुपए एक्स्ट्रा लेगा। पहले तो मैंने मना कर दिया लेकिन फिर बाद में मैंने बोला कि आ जाओ पैसे दे दूंगा। उसके बाद डिलीवरी बॉय ने मुझे 45 मिनट इंतजार करवाया। और जब मैंने उसे अपने खाने के साथ पकड़ा तो वह मुझसे बदतमीजी करने लगा। शख्स ने ओला फूड डिलीवरी ऐप को टैग करते हुए लिखा- इस प्रकार आपके डिलीवर पार्टनर अपना काम कर रहे है।

डिलीवरी बॉय की हरकत पर भड़के लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब कस्टमर डिलीवरी देने आए लड़के से बोलता है कि ये मेरे फ्राइज है जो तुम खा रहे हो। इसके जवाब में वो डिलीवरी देने आया लड़का कहता है कि, "हां तो करते रहो जो करना है।" वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी डिलीवरी बॉय के इस व्यवहार से नाराज हो गए और वीडियो के कमेंट सेक्शन में डिलीवरी बॉय पर अपना गुस्सा निकालने लगे। कुछ लोगों ने शख्स को सलाह दी कि रात में जब भी ऑर्डर किया करो तो पेमेंट मोड कैश ऑन डिलीवरी रखा करो।

ये भी पढ़ें:

ताऊ ने सिर पर रखकर फोड़ लिया बम, Video में जो कुछ भी दिखा लोगों ने उसे बताया Power Of Old Monk

VIDEO: ट्रेन के सामने खड़े होकर मौज ले रहा था युवक, गुस्साए लोको पायलट ने गाड़ी रोककर सिखाया कभी ना भूलने वाला सबक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।