1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. OMG: 31 साल का ये शख्स स्पर्म डोनेट करके बन चुका है 48 बच्चों का पिता, कोई लड़की शादी के लिए नहीं हो रही तैयार

OMG: 31 साल का ये शख्स स्पर्म डोनेट करके बन चुका है 48 बच्चों का पिता, कोई लड़की शादी के लिए नहीं हो रही तैयार

 Published : Aug 15, 2022 11:53 am IST,  Updated : Aug 15, 2022 11:53 am IST

OMG: ये पूरा मामला अमेरिका के लॉस एंजेलिस से सामने आया है और इस शख्स का नाम काइल गोर्डी है और उसकी उम्र 31 साल है।

Viral News- India TV Hindi
Viral News Image Source : KYLE GORDY/ FACEBOOK

Highlights

  • काइल गोर्डी स्पर्म डोनेट करते हैं, इसलिए नहीं हो रही शादी
  • अमेरिका के लॉस एंजेलिस से सामने आया मामला
  • काइल ने 8 साल में 4 दर्जन से अधिक महिलाओं को मां बनने में मदद की

OMG: ये दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। यहां अक्सर ऐसी चीजें पता लगती हैं, जिसे सुनकर कानों पर विश्वास नहीं होता। ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है, जहां एक शख्स अपना स्पर्म देकर 48 बच्चों का पिता बन चुका है लेकिन उससे शादी करने के लिए कोई भी लड़की तैयार नहीं है। इस शख्स का कहना है कि जब भी किसी लड़की को पता लगता है कि वह एक स्पर्म डोनर है तो लड़की उससे शादी करने से मना कर देती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में इस शख्स के 10 बच्चे और पैदा होंगे। 

क्या है पूरा मामला

ये पूरा मामला अमेरिका के लॉस एंजेलिस से सामने आया है और इस शख्स का नाम काइल गोर्डी है और उसकी उम्र 31 साल है। काइल गोर्डी ऐसे लोगों को अपना स्पर्म डोनेट करते हैं, जिनके स्वस्थ स्पर्म की वजह से बच्चा पैदा नहीं हो रहा है। 

काइल अपनी इन सेवाओं को सोशल मीडिया पर भी डालते हैं, जिससे वह ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर सकें। हालांकि काइल स्पर्म बैंक में जाकर स्पर्म डोनेट नहीं करते बल्कि सोशल मीडिया के जरिए डायरेक्ट जरूरतमंदो से संपर्क करते हैं। काइल का कहना है कि कई लोग इसलिए स्पर्म बैंक से स्पर्म नहीं लेते क्योंकि उन्हें ये पता नहीं होता कि डोनर कौन है। 

4 दर्जन से ज्यादा महिलाओं को बनाया मां 

काइल ने 8 साल में 4 दर्जन से अधिक महिलाओं को मां बनने में मदद की है। लेकिन उनके इस काम की वजह से उनके निजी जीवन में कोई महिला पार्टनर नहीं है। काइल खुद बताते हैं कि उन्होंने बीते 10 सालों से किसी लड़की को डेट नहीं किया है। काइल ये भी कहते हैं कि जैसे ही लड़कियों को पता लगता है कि वह एक स्पर्म डोनर है तो वह उनसे दूरी बना लेती हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।