1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपका दिमाग और नजर ठीक-ठाक काम करता है? अगर हां, तो तस्वीर देखकर बताइए कि ये किस जानवर की परछाई है

क्या आपका दिमाग और नजर ठीक-ठाक काम करता है? अगर हां, तो तस्वीर देखकर बताइए कि ये किस जानवर की परछाई है

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 07, 2023 07:00 pm IST,  Updated : Jul 07, 2023 07:02 pm IST

Optical Illusion IQ Test: दिए गए ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर में एक जानवर की परछाई दिख रही है। अब आपको इस जानवर की परछाई को पहचानना है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास 15 सेकंड का समय है।

Optical Illusion- India TV Hindi
तस्वीर में किस जानवर की परछाई दिख रही है। Image Source : BRIGHT SIDE

Optical Illusion से जुड़ी हुई तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहती हैं। इन तस्वीरों में कई तरह के चैलेंज होते है। कुछ आसान होते हैं जिन्हें देखकर लोग झट से उत्तर बता देते हैं। लेकिन कई तस्वीरें ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग का दही हो जाता है। आज ऐसी ही एक तस्वीर आपके सामने लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा। लेकिन आपके घबराने की जरूरत नहीं हैं। अगर आप इसका इस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाते हैं तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे।

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEतस्वीर में किस जानवर की परछाई दिख रही है।

क्या आप इस जानवर को पहचान पाएंगे

तो चलिए अब समझ लीजिए कि आपको इस चैलेंज में क्या टास्क दिया गया है। सबसे पहले दिए गए तस्वीर को गौर से देखिए और बताइए कि इस तस्वीर में दी गई परछाई किस जानवर की है। हांलाकि इस टास्क को पूरा करने के लिए आपके पास ज्यादा समय नहीं है। आपको इस टास्क को 15 सेकंड में पूरा करना है। अगर आप जानवरों की पहचान करने में उस्ताद रहे हैं तब तो आप तुरंत ही इसका जवाब दे देंगे। देखते हैं आपका दिमाग और नजर कितना तेज काम करता है। बता दें कि इस ऑप्टिकल इल्यूजन के टेस्ट में अच्छे-अच्छे लोग नाक रगड़ चुके हैं फिर भी वह सही जवाब नहीं दे पाएं। अब आपकी बारी है क्या आप इस तस्वीर में दिए गए जानवर की परछाई को पहचान पाएंगे। अगर आपने पहचान लिया तो आप सच में बहुत जीनियस हैं। 

सही उत्तर देखने के लिए नीचे देखें

तो चलिए अब आपको दिए गए इस पहेली का उत्तर बता देते हैं। तो इस तस्वीर में जिस जानवर की परछाई दी गई है वह कोई और नहीं बल्कि एक पांडा है। आपको समझने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर लगाई है जिसमें पांडा दिखाई दे रहा है।

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEयो तो एक पांडा है।

ये भी पढ़ें:

ना, ना ये सीन दिल्ली मेट्रो नहीं विदेश का है, दो यात्रियों के बीच फिल्मी अंदाज में हुई मारपीट, देखें Video

ये कौन सी कबड्डी खेलने लगे पाकिस्तान के लोग? एक-दूसरे की छाती पर दम भर मारते हैं थप्पड़, देखें ये वायरल Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।