1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस तस्वीर में 7 अंतर खोजिए, बड़े-बड़े लोग हुए फेल, आपने ढूंढ लिया तो कहलाएंगे जीनियस

इस तस्वीर में 7 अंतर खोजिए, बड़े-बड़े लोग हुए फेल, आपने ढूंढ लिया तो कहलाएंगे जीनियस

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 16, 2023 12:15 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 12:15 pm IST

इस दिए हुए तस्वीर में आपको 7 अंतर ढूंढकर निकालने हैं। अगर आपने इन्हें खोज लिया तो समझिए आपके पास बहुत तेज नजर है।

7 अंतर खोजें।- India TV Hindi
7 अंतर खोजें। Image Source : BRIGHT SIDE

आपको याद है पहले मैगजीन और न्यूज़ पेपर में पहेलियां, सुडूको और अंतर खोजने वाले गेम का एक अलग से सेक्शन ही आया करता था। लोग घंटों दिमाग खपाकर इसे हल करते थे। अब इन गेम की जगह न्यूज पेपर और मैगजीन की जगह इंटरनेट ने ले लिया है। इंटरनेट पर तो कई तरह के गेम मिल जाएंगे आपको लेकिन अंतर खोजने वाला गेम अब तक का सबसे लोकप्रिय गेम रहा है। लोग बहुत ही तसल्ली से तस्वीर में छुपे हुए अंतरों को खोजते हैं।  इस गेम में भी आपको अपनी तेज नजर की मदद से तस्वीर में छुपे 7 अंतर खोज कर दिखाने हैं। 

तस्वीर में छुपे 7 अंतर को ढूंढकर दिखाइए

ये देखने में जितना सरल लग रहा है उतना है नहीं आपको जल्दी ये अंतर नहीं मिलने वाले। अगर आपको ये अंतर नहीं मिल पाते हैं तो आप इसमें अपने दोस्त की मदद ले सकते हैं। ऐसे में आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपके दोस्त के पास दिमाग है या नहीं। तो चलिए अब फटाफट से इस तस्वीर में 7 अंतर खोजकर दिखाइए। तस्वीर में एक फैमिली पिकनीक पर आया हुआ हैऔर देखने से इतनी जल्दी कोई अंतर दिख तो नहीं रहा लेकिन यहीं तो आपको कर दिखाना है।

7 अंतर खोजें।
Image Source : BRIGHT SIDE7 अंतर खोजें।

ये रहे 7 अंतर

उम्मीद है कि आपने तस्वीर में छुपे हुए 7 अंतरों को खोज लिया होगा। अगर आपको नहीं मिला और आपने हार मान लिया है तो चलिए हम आपको वह 7 अंतर बताते हैं। 

ये रहे 7 अंतर।
Image Source : BRIGHT SIDEये रहे 7 अंतर।

1. खड़ी हुई लड़की के स्कर्ट पर फूल नहीं है।

2. लड़की के हाथ में रखे कार्डबोर्ड में क्रॉस नहीं बना हुआ है।
3. महिला के बेल्ट का कलर दोनों तस्वीर में अलग-अलग है।
4. लड़के के हाथ में रखे टेडीबीयर की नाक अलग-अलग रंग का है।
5. हाथ के बल लेटी हुई लड़की के पैंट में जेब नहीं है। जबकि दूसरे वाले तस्वीर में है।
6. उसी लड़की के मोजे की डिजाइन भी अलग-अलग है।
7. छोटे बच्चे की हेयरस्टाइल दोनों तस्वीर में अलग-अलग है। 

ये भी पढ़ें:

ये है दुनिया का सबसे महंगा जूता, कीमत इतनी कि जीवनभर कमाकर भी न खरीद पाएं

"ट्रेन में अश्लील वीडियो न देखें, देखना है तो अपने घर पर देखें", यहां पर यात्रियों को दी गई नसीहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।