1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: 77 की भीड़ में 71 ढूंढ़ने वाला ही कहलाएगा जीनियस, दम है तो सॉल्व करके दिखाएं

Optical Illusion: 77 की भीड़ में 71 ढूंढ़ने वाला ही कहलाएगा जीनियस, दम है तो सॉल्व करके दिखाएं

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 06, 2025 03:28 pm IST,  Updated : Oct 06, 2025 03:44 pm IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में आपको चारों ओर केवल और केवल 77 नंबर ही दिखाई दे रहा है। मगर आपको 71 ढूंढ़कर दिखाना है।

इस तस्वीर में ढूंढ़ना...- India TV Hindi
इस तस्वीर में ढूंढ़ना है जवाब। Image Source : INDIA TV

Optical Illusion: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऑप्टिकल इल्यूजन तेजी से वायरल होते हैं। लोग इन्हें अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करते हैं और इस तरह ये और भी अधिक लोगों तक पहुंचते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन हमारे दिमाग को चुनौती देते हैं और हमें सोचने पर मजबूर करते हैं। लोग इन्हें हल करने की कोशिश करते हैं और जब उन्हें इसका जवाब मिलता है, तो वे इसे दूसरों के साथ साझा करते हैं। ऐसा ही एक और ऑप्टिकल इल्यूजन इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है जिसमें आपको चारों कोनों में केवल 77 ही दिखाई देगा मगर इस फोटो में आपको 71 ढूंढ़कर दिखाना है। इस टास्क को पूरा करने के लिए आपके पास केवल 5 सेकंड हैं। यदि आपने दिए गए समय में इस ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व कर लिया तो आप पक्के ​जीनियस कहलाएंगे। 

 

इस तस्वीर में ढूंढ़ना है 71 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको काले रंग का बैकग्राउंउ दिखाई दे रहा होगा। इस पर सफेद रंग से चारों ओर केवल और 77 की भीड़ ही दिखाई दे रही है। मगर एक स्थान ऐसा भी है जहां पर 71 नंबर लिखा हुआ है और आपको उसी स्थान को ढूंढ़कर दिखाना है। यदि आप 5 सेकंड में 71 नहीं ढूंढ़ पाए तो आपको शायद जीनियस का खिताब नहीं मिल पाएगा। 

Optical Illusion, Optical Illusion Test
Image Source : INDIA TV क्या आपको दिखा 71 ?

क्यों वायरल होते हैं ऑप्टिकल इल्यूजन 

दरअसल, ऑप्टिकल इल्यूजन मनोरंजक होते हैं और लोगों को आकर्षित करते हैं। लोग इन्हें देखकर हंसते हैं और अपने दोस्तों के साथ साझा करते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन लोगों की जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर यह कैसे काम करता है और इसके पीछे का रहस्य क्या है। वहीं, एक और वजह भी है— ऑप्टिकल इल्यूजन को आसानी से साझा किया जा सकता है, जो उन्हें वायरल बनाने में मदद करता है। लोग इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा करते हैं और दूसरों को भी देखने के लिए प्रेरित करते हैं। 

ये रहा जवाब 

अगर आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब नहीं ढूंढ़ पाए हैं तो आपको बता दें कि, नीचे दी गई तस्वीर में 77 की भीड़ में 71 कहां है इसका जवाब है। 

Optical Illusion, Optical Illusion Test
Image Source : INDIA TV ये रहा जवाब।

पीले रंग के घेरे में आपको 71 दिखाई दे रहा होगा। 
ये भी पढ़ें-
Personality Test: सफेद रंग या बिल्ली ? तस्वीर में सबसे पहले क्या दिखा, आपका जवाब आपके बारे में बताएगा चौंकाने वाला सच
 

Eye Test: बड़े-बड़े विद्वानों ने मानी हार, मगर इस तस्वीर में छिपी गलती नहीं ढूंढ़ पाए, क्या आपमें है दम 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।