1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: खुद को होशियार मानते हैं तो बताइए इनमें से कौन सी महिला शादीशुदा है?

Optical Illusion: खुद को होशियार मानते हैं तो बताइए इनमें से कौन सी महिला शादीशुदा है?

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 17, 2023 07:15 pm IST,  Updated : Jul 17, 2023 07:15 pm IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में तीन औरतें खड़ी हुई दिख रही हैं। आपको इन्हें देखकर बताना है कि इनमें से कौन सी महिला शादीशुदा है।

कौन सी महिला शादीशुदा...- India TV Hindi
कौन सी महिला शादीशुदा है? Image Source : BRIGHT SIDE

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों से हमारा दिमाग और नजर दोनों तेज होता है। इन तस्वीरों में कई तरह की चुनौतियां मौजूद होती हैं। जिनमें आपके दिमाग और नजर दोनों की कसरत होती है। कुछ तस्वीरों में दी गई चुनौती काफी आसान होती हैं तो कई तो ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर दिमाग खराब हो जाता है। कई लोग इन चुनौतियों को बड़ी मन लगाकर हल करते हैं तो कई लोग इन्हें देखते ही अपने हाथ खड़े कर देते हैं। आज हम ऐसी ही एक चुनौती आपके लिए लेकर आए हैं जिसमें आपको एक शादीशुदा औरत को ढूंढना है।

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEकौन सी महिला शादीशुदा है?

कौन सी लड़की शादीशुदा है?

ऊपर दी गई तस्वीर में तीन महिलाएं आइसक्रीम खाते हुए दिख रही हैं। अब इन्हें देखकर आपको बताना है कि इन तीनों महिलाओं में से कौन सी महिला शादीशुदा है। ऐसे तो किसी को भी समझ में नहीं आ रहा है कि कौन सी महिला शादीशुदा है। लेकिन अगर आप अपनी नजरों को ठीक से दौड़ाएंगे तो आपको सही जवाब जरूर मिल जाएगा। ध्यान रहे कि आपको इस टास्क को पूरा करने के लिए आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है। इस टास्क को आपको 10 सेकंड में ही पूरा करना है।

ये रहा सही जवाब

चलिए आपका वक्त खत्म होता है। उम्मीद है कि आप शादीशुदा औरत को पहचान गए होंगे। अगर नहीं पहचान पाए हैं तो कोई बात नहीं इस चैलेंज को हल करने में हम आपकी मदद करेंगे। सबसे पहले आप इस तस्वीर को गौर से देखिए। इसमें जो सफेद शर्ट पहने हुई लड़की है वह शादीशुदा है। लड़की की हाथों की उंगली में देखिए उसकी उंगली में एक रिंग लगी हुई है। जो कि उसकी शादी का प्रतिक है। बाकी किसी भी लड़की के हाथ में कोई रिंग नहीं है।

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEये हा शादीशुदा महिला।

ये भी पढ़ें:

दो साल बाद पूरी तरह से खत्म हो सकता है इंटरनेट, जानें कैसे?

चांद से वापस लौटते ही चलना भूल जाते हैं अंतरिक्ष यात्री, जानें क्यों?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।