1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical illusion: जीनियस हैं तो 20 सेकेंड के अंदर इस तस्वीर में 5 अंतर खोजें

Optical illusion: जीनियस हैं तो 20 सेकेंड के अंदर इस तस्वीर में 5 अंतर खोजें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 12, 2023 03:51 pm IST,  Updated : Feb 12, 2023 03:54 pm IST

20 सेकेंड के अंदर आपको इस तस्वीर में 5 अंतर खोजने हैं। अगर आप जीनियस हैं तो इन्हें ढूंढकर दिखाइए।

Optical Illusion Game- India TV Hindi
Optical Illusion Game Image Source : SOCIAL MEDIA

Optical illusion एक ऐसा जरिया है जहां आप अपने आईक्यू लेवल टेस्ट कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह के Optical illusion Game आते रहते हैं। ऐसे गेम्स को लोग बहुत ही मन से खेलते हैं। इस गेम से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि हम कितने जीनियस हैं क्योंकि इसमें हमें अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने होते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर आपके सामने है, जिसमें एक-दो अंतर नहीं बल्कि 5 अंतर है। आपको 20 सेकेंड के अंदर इस तस्वीर में 5 अंतर खोजने हैं। अगर आप जीनियस हैं तो इस चैलेंज को स्वीकार कीजिए और कोशिश करिए। 

20 सेकंड में 5 अंतर खोजें

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए, फिर एक टाइमर सेट कीजिए और एक तरह की दिखने वाली इन दो तस्वीरों के बीच 5 अंतर को ढूंढिए। अगर आपने 20 सेकंड में 5 अंतर खोज लिया, तो इसका मतलब है कि आप जीनियस हैं। अगर आपको इसे ढूंढने में 25 सेकेंड लगते हैं तो इसका मतलब कि आप तेज तर्रार तो हैं, लेकिन जीनियस वाली कैटेगरी में नहीं हैं। अगर आपको इससे भी ज्यादा वक्त लगता है तो इसका मतलब है कि आपको अपने उपर काम करने की जरूरत है।

Optical Illusion Game
Image Source : SOCIAL MEDIAOptical Illusion Game

चलिए आपको इन तस्वीरों में हम 5 अंतर बताते हैं

Optical Illusion Game
Image Source : SOCIAL MEDIAOptical Illusion Game

पहला अंतर- सबसे पहले इस लड़की के बालों को देखिए, जो इसके हाथ के उपर हैं। पहली तस्वीर में लड़की के हाथ पर बाल हैं, तो दूसरी में ये बाल बिखरे नहीं हैं।

दूसरा अंतर- लड़की के कंधे को अगर आप ध्यान से देखें तो समझ आएगा कि एक तस्वीर में कपड़ा उसके कंधे को ढका हुआ है, वहीं दूसरी तस्वीर में कपड़ा थोड़ा सा छोटा है।

तीसरा अंतर- लड़की ने जिन किताबों पर हाथ रखा है, उसके ठीक बगल में एक कलम रखा हुआ है। दोनों तस्वीरों को गौर से देखेंगे, तो समझ आएगा कि दोनों कलम का रंग अलग-अलग है।

चौथा अंतर- लड़की के बगल में एक खरगोश दिखाई दे रहा है। दोनों तस्वीरों में बैठे खरगोश की आंखों को देख कर समझ आएगा कि दोनों की आंखों में अंतर है।

पांचवां अंतर- खरगोश ने जिस नीले रंग की किताब पर एक पैर रखा है, उस पर लाइन बनी हुई है। एक तस्वीर में उस किताब पर 3 लाइन है, तो दूसरी में इस किताब पर 4 लाइन है।

यह भी पढ़ें:

बॉयफ्रेंड की शादी पर एक्स गर्लफ्रेंड्स ने दिया धरना, कहा- तुम्हें बर्बाद कर के छोड़ेंगे

जया बच्चन ने संसद में दिखाई सभापति को उंगली, Video देख भड़के लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।