1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तानी बच्चे ने लिखा ऐसा आंसर कि Newton के भी होश उड़ जाएंगे, Answer Sheet हो रहा है वायरल

पाकिस्तानी बच्चे ने लिखा ऐसा आंसर कि Newton के भी होश उड़ जाएंगे, Answer Sheet हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 11, 2024 10:46 am IST,  Updated : Mar 11, 2024 10:46 am IST

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक बच्चे का आंसर शीट काफी वायरल हो रहा है। इसका आंसर पढ़कर तो आप भी चक्कर खा जाएंगे।

वायरल हो रहा आंसर शीट- India TV Hindi
वायरल हो रहा आंसर शीट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर वैसे तो हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो में लोग लड़ते नजर आते हैं तो कुछ वीडियो में कपल अश्लील हरकत करते हुए नजर आते हैं। मगर आजकल सोशल मीडिया पर एक नया कंटेंट वायरल हो रहा है। इस समय सोशल मीडिया पर कई सारे आंसर शीट वायरल हो रहे हैं। इस आंसर शीट के वायरल होने का कारण बच्चों की तरफ से लिखे गए अजीबो-गरीब आंसर हैं। अब तक बिहार के कई बच्चों का वायरल आंसर शीट आपने देखा होगा। मगर अब पाकिस्तान के एक बच्चे का आंसर शीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि पेपर में सवाल क्या पूछा था और उसने जवाब में क्या लिखा?

फिजिक्स के पेपर में ऐसा जवाब

वायरल वीडियो में टीचर पेपर को चेक करते हुए बताता है कि वो कराची बोर्ड के फिजिक्स का First Year पेपर चेक कर रहे हैं। इसके बाद वह पेपर में लिखे सवाल और जवाब दोनों को दिखाते हैं। आंसर शीट में सवाल लिखा था कि, 'Why the central ring of newston's ring is dark? state the reason.' इसके नीचे बच्चे ने सवाल का जवाब लिखा था। छात्र ने जवाब में सबसे पहले तो लिखा कि, 'बड़ा खतरनाक पेपर दिया है भाई लोग। कसम से दिल दुखता है।' इसके बाद उसने 'मेरी जान मैंने तुझे देखा हस्ते हुए गालों में' लिखकर गाना लिखना शुरू कर दिया। पूरे पेपर में उसने इसी तरह गाना लिखा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @AliZafarsays नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यूजर ने लिखा कि, 'यह वायरल वीडियो व्हाट्सएप ऐप पर पोस्ट किया गया था। मैं अपने छात्रों से अनुरोध करता हूं कि वे मेरे गीतों में भौतिकी की तलाश न करें, भले ही भौतिकी हर जगह है, जिसमें इस गीत के बोल भी शामिल हैं। लेकिन फिर पढ़ाई करते समय शिक्षण और शिक्षकों का सम्मान करें।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- न्यूटन हम शर्मिंदा हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको सिर्फ फिजिक्स नहीं बल्कि सारे सब्जेक्ट्स में फेल करना चाहिए, मजाक समझ रहा है।

ये भी पढ़ें-

ये तो समय बचाने की निंजा टेक्निक है! जाम में फंसते ही सड़क पर मटर छीलने लगी महिला, देखें Video

स्कूटी पर ऐसी अश्लील हरकत! वायरल Video देखकर आपको भी आ जाएगी शर्म

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।