1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी पर ऐसी अश्लील हरकत! वायरल Video देखकर आपको भी आ जाएगी शर्म

स्कूटी पर ऐसी अश्लील हरकत! वायरल Video देखकर आपको भी आ जाएगी शर्म

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 11, 2024 08:16 am IST,  Updated : Mar 11, 2024 08:16 am IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स चलती स्कूटी पर महिला को Kiss करता हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा वह ट्रैफिक के नियमों का भी उल्लंघन करता नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो को देखने के बाद लोगों को हैरानी होती तो वहीं कुछ वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। मगर कभी-कभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा नजर आ जाता है जिसे देख लोगों को शर्म आने लग जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स अश्लील हरकत तो कर ही रहा है। इसके साथ ही साथ वह ट्रैफिक के नियमों का भी उल्लंघन कर रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि सड़क पर चलती स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं। सबसे आगे एक शख्स बैठा है जो स्कूटी चला रहा है। उसके पीछे भी एक आदमी बैठा है जो उल्टा होकर बैठा है और सबसे पीछे एक महिला बैठी है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक स्कूटी पर तीन लोग बैठकर ट्रैफिक के नियम तो तोड़ ही रहे हैं। इसके अलावा बीच में बैठा शख्स महिला को किस करके बीच सड़क पर अश्लील हरकत भी कर रहा है। उसे इस बात की जरा भी परवाह नहीं है कि सड़क पर और भी लोग मौजूद हैं, उनके साथ बच्चे भी हो सकते हैं, बस वह अपने में लगा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 हजार 900 लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इस प्यार को क्या नाम दें। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब तमाशा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये E-Way Oyo है।

ये भी पढ़ें-

क्या आपने कभी इस अंदाज में खेला है क्रिकेट? Video हुआ वायरल तो लोगों ने कर दिया ट्रोल

ऑटो वाले की फर्राटेदार अंग्रेजी सुन अंग्रेज भी हो गया हैरान, Video शेयर कर कही ये बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।