1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपने कभी इस अंदाज में खेला है क्रिकेट? Video हुआ वायरल तो लोगों ने कर दिया ट्रोल

क्या आपने कभी इस अंदाज में खेला है क्रिकेट? Video हुआ वायरल तो लोगों ने कर दिया ट्रोल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 11, 2024 07:40 am IST,  Updated : Mar 11, 2024 07:40 am IST

सोशल मीडिया पर क्रिकेट खेलते हुए कुछ लड़कों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप चाहते हुए भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

कीचड़ में क्रिकेट खेलते हुए लड़के- India TV Hindi
कीचड़ में क्रिकेट खेलते हुए लड़के Image Source : SOCIAL MEDIA

दुनियाभर में क्रिकेट को एक खेल की तरह देखा जाता है। मगर जब भारत की बात आती है तो यहां क्रिकेट लोगों के लिए एक इमोशन बन जाता है। भारत में रहने वाला हर इंसान क्रिकेट को देखना और खेलना काफी पसंद करता है। रविवार के दिन आप जिस पार्क में जाएंगे, वहां अधिकतर लड़कों को क्रिकेट खेलते हुए ही देखेंगे। आपने लोगों को अलग-अलग तरह के पिच पर अलग-अलग तरीके से क्रिकेट खेलते हुए देखा होगा। मगर वायरल वीडियो में कुछ लड़के जिस तरह से क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं, वैसा किसी को नहीं देखा होगा।

ऐसे क्रिकेट कौन खेलता है?

आपने आज तक लोगों को गली में और छत पर क्रिकेट खेलते हुए देखा होगा। पार्क की बात करें तो वहां कुछ लोग मिट्टी के पिच पर तो कुछ लोगों को सीमेंट के फर्श पर क्रिकेट खेलते हुए देखा होगा। मगर क्या आपने कभी किसी को कीचड़ की पिच पर क्रिकेट खेलते हुए देखा है। हैरान हो गए, मगर वायरल वीडियो में कुछ लड़के इसी तरह क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहे लड़कों ने अपने पूरे बदन पर कीचड़ लगा लिया है और इसके बाद वो घुटने तक के कीचड़ में क्रिकेट खेल रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने इस तरह किया ट्रोल

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसे पागलपन नहीं बोलते, इसे कहते हैं मशहूर होने के लिए कुछ भी कर सकता है, कहीं भी कर सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्रिकटे से ज्यादा कंटेंट के लिए पागलपन है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे रील के लिए पागलपन कहते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह सिर्फ व्यू और लाइक के लिए हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

ऑटो वाले की फर्राटेदार अंग्रेजी सुन अंग्रेज भी हो गया हैरान, Video शेयर कर कही ये बात

जिंदगी हो तो इस कुत्ते की तरह, फैशन मॉडल्स, आलीशान बंगला, प्राइवेट जेट और अरबों रुपयों का है मालिक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।