1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो समय बचाने की निंजा टेक्निक है! जाम में फंसते ही सड़क पर मटर छीलने लगी महिला, देखें Video

ये तो समय बचाने की निंजा टेक्निक है! जाम में फंसते ही सड़क पर मटर छीलने लगी महिला, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 11, 2024 09:38 am IST,  Updated : Mar 11, 2024 09:38 am IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो देखने के बाद आप कहेंगे कि समय का पूर्ण इस्तेमाल करना तो सिर्फ इसी महिला को आता है।

जाम में मटर छीलती हुई महिला- India TV Hindi
जाम में मटर छीलती हुई महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

ऑफिस में काम करने वाले हर इंसान के पास समय की काफी कमी रहती है। हर रोज सुबह उठकर उसे ऑफिस जाना होता है और शाम को काम खत्म करने के बाद ही वह अपने घर के लिए निकलता है। ऑफिस में 8-9 घंटे काम करने के अलावा घर से ऑफिस जाने और फिर घर वापस जाने में भी काफी समय लगता है। ऐसे में इंसान वो हर चीज करता है जिससे उसका कुछ समय बच सके। कुछ लोग तो मेट्रो जैसे ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके अपना कुछ समय बचा लेते हैं क्योंकि वो जाम में नहीं फंसते हैं। मगर जिन लोगों को गाड़ी से ही घर और ऑफिस जाना होता है, वो कैसे अपना समय बचाए, यह जानना है तो फिर यह वायरल वीडियो देख लीजिए।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि सड़क पर काफी भयंकर जाम लगा हुआ है। हर कोई इस जाम के खुलने का इंतजार कर रहा है क्योंकि जाम में खड़े-खड़े उनका समय बर्बाद हो रहा है। ऐसे में ही एक शख्स की नजर जाम में फंसी एक महिला पर पड़ती है, जिसे देख वह भी हैरान हो जाता है। शख्स ने अपना कैमरा ऑन करके उसकी तरफ फोन घूमाता है तो नजर आता है कि महिला अपनी स्कूटी की सीट पर मटर छील रही है। वीडियो देखकर इतना तो स्पष्ट है कि महिला अपना समय बचाने के लिए सड़क पर यह काम कर रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कमेंट में क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई सही तो कर रही है आंटी टाइम का यूज कर रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- समय का सही उपयोग इनसे सीखिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- मजाक से हटकर अपने परिवार के प्रति उनका समर्पण देखिए।

ये भी पढ़ें-

स्कूटी पर ऐसी अश्लील हरकत! वायरल Video देखकर आपको भी आ जाएगी शर्म

क्या आपने कभी इस अंदाज में खेला है क्रिकेट? Video हुआ वायरल तो लोगों ने कर दिया ट्रोल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।