1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पनीर ने पालक को धोखा देकर मटर संग रचाई शादी, Funny AI Video देख लोग बोले- 'बड़े दुख के साथ हंसना पड़ रहा है'

पनीर ने पालक को धोखा देकर मटर संग रचाई शादी, Funny AI Video देख लोग बोले- 'बड़े दुख के साथ हंसना पड़ रहा है'

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 06, 2026 01:45 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 01:45 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह के एआई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें अलग-अलग पात्रों को मजेदार इंसानी ड्रामा करते हुए दिखाया जा रहा है। इस बार पालक-पनीर की प्रेमकथा दिखाई गई है जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

Funny AI Video, Funny AI Video Viral, Funny AI Video Halku, Halku Funny AI Video, AI Video Palak Pan- India TV Hindi
AI Video वायरल। Image Source : IG/@MR_ANDHERA

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों कई मजेदार और क्रिएटिव AI-जनरेटेड वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कभी एवेंजर्स के हल्कू और स्पाइडी की लड़ाई तो कभी छोले-भटूरे पर कोर्ट में चलने वाले केस दिखाए जाते हैं। इस बार वायरल हुए AI Video में भारतीय व्यंजनों का इंसानी ड्रामा दिया गया है। यह 3D एनिमेटेड फूड स्टोरी है, जहां पनीर, पालक और मटर को पात्र बनाकर एक इमोशनल लव ट्राएंगल दिखाया गया है। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mr_andhera नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि, पालक पनीर से प्यार करता है कहता है- 'पनीर क्या तुम मुझसे जिंदगी भर प्यार करोगी?' तो पनीर ने कहा कि, 'हां।' तभी दूसरे सीन में पनीर की शादी मटर चौधरी से तय की दी जाती है। इस पर पनीर अपने प्रेमी पालक को इस बात की जानकारी देती है तो उसका दिल पूरी तरह से टूट जाता है और रोने लगता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है - 'क्या कमी रही होगी पालक में दोस्तों जिससे पालक पनीर बनते रह गए।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस Emotional 3D Food Story के AI Video को लाखों व्यूज और सैकड़ों कमेंट्स आए। इसे देख-देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'बड़े दु: ख के साथ हंसना पड़ रहा है।' दूसरे ने लिखा कि, 'पालक को आलू मिल जाएगा।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'लेकिन बात ये है कि पालक के पास 2 फोन क्यों हैं।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'पालक पनीर एक प्रेम कथा।' पांचवें ने लिखा कि, 'इसीलिए मुझे पनीर नहीं पसंद।' वीडियो देखकर फूड लवर्स अब मटर पनीर ऑर्डर करते वक्त मजाक में कहते हैं – "ये धोखेबाज पनीर!" कुल मिलाकर, यह हल्का-फुल्का, क्रिएटिव कंटेंट है जो लोगों को हंसाने और शेयर करने पर मजबूर कर रहा है। AI की ताकत से बनी यह 'शादी' सोशल मीडिया पर छाई हुई है!  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
प्लास्टिक की बोतलों पर BPA फ्री क्यों लिखा होता है, खरीदने से पहले जरूर जानें; नहीं तो पछताएंगे 

खीरे का सिरा​ घिसने पर सफेद झाग जैसा क्या निकलता है, जानना सबके लिए जरूरी; सुनकर दिमाग हिल जाएगा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।