1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. New Normal : Google Meet पर शादी, Zomato के जरिए होगी दावत, लोग बोले: वाह भाई वाह!

New Normal : Google Meet पर शादी, Zomato के जरिए होगी दावत, लोग बोले: वाह भाई वाह!

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jan 21, 2022 01:32 pm IST,  Updated : Jan 21, 2022 01:32 pm IST

शादी ब्याह को लेकर हो रहा ये नया प्रयोग इतना अनोखा है कि लोग वाहवाही कर रहे हैं। वाकई ये नई मिसाल बन सकता है।

google meet wedding- India TV Hindi
google meet wedding Image Source : FACEBOOK

कोरोना कहर ने दुनिया को कई तरह से बदल डाला है। मिलने जुलने, काम करने और घूमने फिरने के साथ ही शादी करने का भी अंदाज बिलकुल बदल गया है। वो क्या कहते हैं न्यू नॉर्मल। है। अभी तक दफ्तरों की मीटिंग गूगल मीट पर हो रही थी और अब शादियां भी हो रही है। पश्चिम बंगाल के एक कपल ने अपनी शादी ही गूगल मीट के जरिए करने की तैयारी है।

24 जनवरी यानी सोमवार को पश्चिम बंगाल के संदीपन सरकार और अदिति दास की शादी Google Meet पर होगी। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार घर पर सौ लोग होंगे और 300 मेहमान Google Meet के जरि इस शादी को देखेंगे औऱ नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देंगे।

शादी में शिरकत करने के लिए बाकायदा मेहमानों को आमंत्रण के साथ साथ गूगल मीट का लिंक औऱ पासवर्ड भेजा गया है जिससे वो घर बैठे ही शादी में शिरकत कर सकें और आशीर्वाद दे सकें।

संदीपन सरकार वर्धमान जिले के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि वो और अदिति पिछले साल शादी की योजना बना रहे थे लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनकी शादी लगातार टलती आ रही है। इसलिए अब इस नए तरीके से शादी की जा रही है ताकि किसी की सुरक्षा को कोई खतरा ना हो और प्रोटोकॉल का भी पालन किया जा सके।

गूगल मीट पर होने वाली इस शादी के करीब 300 मेहमान अपने घर में बैठकर शादी लाइव देखेंगे और उसी वक्त उन्हें जोमेटो के माध्यम से लजीज खाना डिलीवर किया जाएगा ताकि वो दावत करते हुए शादी अटेंड कर सकें। इसके लिए वर वधु की तरफ से जोमेटो को पेमेंट कर दी जाएगी।

उधर जोमेटो भी इस नए ऑर्डर से बेहद खुश है। जोमेटो के अधिकारियों का कहना है कि ये अच्छा कदम है और बाकी लोगों को भी ऐसा ही करना चाहिए। कंपनी ने कहा है कि उसने टीम बना ली है जो मेहमानों को सही वक्त पर शादी की डिलीवरी का काम संभाल लेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।