मिडिल क्लास परिवारों की जिंदगी में छोटी-छोटी खुशियां कितना बड़ा मायने रखती हैं, ये तो वही समझ सकता है, जिसने मेहनत की कमाई से अपने बच्चों के सपने पूरे करने की कोशिश की हो। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक पापा अपनी बेटी के लिए साइकिल लाते हैं, और उनका सरप्राइज देख बेटी की आंखें खुशी से छलक पड़ती हैं। ये वीडियो एक पिता-पुत्री के प्यार को दिखाने के साथ-साथ हर एक मिडिल क्लास परिवार के उन अनकहे इमोशन्स को भी बयां करता है, जो मेहनत, त्याग और प्यार से बुने जाते हैं।
साइकिल देख खुशी से खिल उठा लड़की का चेहरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने घर से बाहर निकलकर आती है और बाहर जो कुछ भी उसे दिखता है, उसे देख उसकी आंखें नम हो जाती हैं। लड़की को जैसे ही साइकिल दिखती है, उसका चेहरा खुशी से खिल उठता है। वो दौड़कर अपने पापा से लिपट जाती है, और उसकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आते हैं। पापा भी मुस्कुराते हुए अपनी बेटी को गले लगाते हैं, और वो पल इतना इमोशनल है कि देखने वालों की आंखें भी नम हो जाएं। इधर, पापा भी इस बात से खुश दिख रहे हैं, कि आज उन्होंने अपनी बेटी की खुशी के लिए ऐसा काम कर दिखाया जिसे वह जीवन भर याद रखेगी। वीडियो में एक पिंक कलर की चमचमाती हुई साइकिल नजर आती है। जिसे लेकर लड़की चलाने निकल जाती है।
वीडियो में समाई मिडिल क्लास की जिंदगी की पूरी कहानी
ये वीडियो बस कुछ सेकंड का है, लेकिन इसमें मिडिल क्लास की जिंदगी की पूरी कहानी समाई है। वो मेहनत, वो सपने, वो छोटी-छोटी खुशियां, जो एक साइकिल जैसी चीज में छिपी होती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपने दिल की बातें शेयर कीं। एक यूजर ने लिखा, "ये वीडियो देखकर मेरे बचपन की याद ताजा हो गई, जब पापा ने मेरे लिए पहली साइकिल लाई थी। वो खुशी आज भी दिल में बसी है।" दूसरे ने लिखा, "मिडिल क्लास की जिंदगी यही है, छोटी-छोटी चीजों में बड़ी खुशियां ढूंढना।" कई लोगों ने इस पापा की तारीफ की, तो कुछ ने अपनी कहानियां शेयर कीं कि कैसे उनके माता-पिता ने उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशें पूरी की थीं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
VIDEO: बाघ के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था शख्स, आगे जो हुआ देख कांप गया लोगों का कलेजा
सिर से लेकर पांव तक लिपटा दिखा छिपकलियों का पूरा कुनबा, Video देख कांप गया लोगों का कलेजा