1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "बहुत बोलते थे पास हो जाओ...पास हो जाओ, खुद हो गए थे फेल", गुस्साए बेटे ने पापा की मार्कशीट कर दी वायरल

"बहुत बोलते थे पास हो जाओ...पास हो जाओ, खुद हो गए थे फेल", गुस्साए बेटे ने पापा की मार्कशीट कर दी वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 18, 2024 10:47 am IST,  Updated : May 18, 2024 10:47 am IST

अपने पिताजी से गुस्साए हुए लड़के ने उनकी 10वीं क्लास की मार्कशीट वायरल कर दी। मार्कशीट की फोटो शेयर करते हुए वह बताता है कि उसके पापा बुत बोलते थे कि पास हो जाओ...पास हो जाओ लेकिन अब उनकी ही मार्कशीट मेरे हाथ लग गई है।

लड़के के पापा की मार्कशीट- India TV Hindi
लड़के के पापा की मार्कशीट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया के इस जमाने में किसी के भी राज नहीं छुप सकते। कुछ ऐसा ही एक लड़के ने अपने पापा के साथ कर दिखाया। लड़के ने सोशल मीडिया पर अपने पापा की ही पोल-पट्टी खोलकर रख दी। दरअसल, लड़के ने अपने पापा की 10वीं की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसमें वे सभी सबजेक्ट्स में फेल थे। मार्कशीट की फोटो शेयर करते हुए लड़के ने कैप्शन में लिखा है- पिता जी की मार्कशीट मिल गई। 

"पापा की मार्कशीट देखते हैं दोस्तों"

वहीं, लड़का वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि दोस्तों मेरे पिताजी मुझपे बहुत चिल्लाते थे। वह बार-बार बोलते थे कि पास हो जाओ, पास हो जाओ और ये देखिए वे 10वीं क्लास में जितने भी विषय थे सब में फेल हो गए थे। ये इनका मार्कशीट है देखिए। लड़के के इस मजेदार वीडियो को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो के साथ एक मीम भी शेयर किया गया है। जिसमें लिखा है- बेटा जिसकी 60% लाकर भी बेल्ट से सुताई हुई थी और पिताजी जो अपने समय में फेल हो गए थे।

पोस्ट पर कमेंट कर लोग लड़के को दे रहे सीख

इस मार्कशीट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @desi_bhayo88 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 5 लाख लोगों ने देखा और 5 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पिता जी के फेल वाले मार्क्स आज के जमाने में CBSE बोर्ड के 90% के बराबर है। दूसरे ने लिखा- इसलिए बोलते थे कि पास हो जाओ ताकि आगे चलकर तुम्हारा बेटा ऐसे वीडियो न बना पाए। एक अन्य यूजर ने लिखा- तभी तो बोलते हैं कि पास हो जाओ क्यों कि फेल होना क्या होता है ये उनको अच्छे से पता है। 

ये भी पढ़ें:

तीन-तीन सांपों को निगल गया था किंग कोबरा, उल्टी हुई तो सामने आई सच्चाई, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Video: पैर की हड्डी खिसक कर हो गई थी अलग-अलग, फिर मास्टर जी ने जो कमाल दिखाया वह किसी चमत्कार से कम नहीं

   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।