1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बागपत के आइंस्टीन चचा को लोग एक बार फिर कर रहे याद, लड़ाई का पुराना Video भी हो रहा है वायरल

बागपत के आइंस्टीन चचा को लोग एक बार फिर कर रहे याद, लड़ाई का पुराना Video भी हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 22, 2024 02:09 pm IST,  Updated : Feb 22, 2024 02:15 pm IST

सोशल मीडिया पर लोग बागपत में चाट को लेकर हुई लड़ाई की Third Anniversary मना रहे हैं। इस मौके पर लोग लड़ाई का पुराना वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं।

बागपत वाले आइंस्टीन चचा- India TV Hindi
बागपत वाले आइंस्टीन चचा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। इसमें लड़ाई-झगड़े के भी कई वीडियो होते हैं। मगर अब से तीन से पहले हुई एक लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि लोग इसे अब तक नहीं भूले हैं। बागपत में हुई इस लड़ाई के वीडियो ने लोगों के दिल में एक अलग ही जगह बना ली है। वीडियो लोगों के लिए इतना खास बन गया है कि लोग हर साल इसका वर्षगांठ भी मनाते हैं। आज जब इस लड़ाई को तीन साल पूरे हुए, लोगों ने एक बार फिर से लड़ाई के पुराने वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया है।

यहां देखें लड़ाई का पुराना वीडियो

चचा ने शुरू किया नया बिजनेस

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स @gharkekalesh नाम के पेज ने हरेंद्र सिंह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, 'हाल ही में क्लेश आइंस्टीन चचा के साथ हुए एक इंटरव्यू में पता चला कि उन्होंने अपना बिजनेस बदल दिया है। भारी नुकसान होने के कारण उन्होंने चाट की दुकान छोड़कर कपड़े की दुकान खोल ली है।' 

लोगों ने जमकर लिए मजे

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में मजे लेने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा- बैटल ऑफ बागपत का हीरो। दूसरे यूजर ने लिखा- क्लेश का The End कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- अब कोई चाट क्लेश नहीं होगा, दुखद। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्यों चचा क्यों?

ये भी पढ़ें- 

हिमालय पर जमी बर्फ के बीच तप करता नजर आया साधु, Video देख आपकी भी कांप जाएगी रूह

अरे ये क्या, इस देश ने तो आसमान में ही बना डाला फुटबॉल ग्राउंड, खेलते हुए लोगों का Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।