1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कश्मीर की सड़कों पर क्रिकेट खेलते दिखे सचिन तेंदुलकर, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

कश्मीर की सड़कों पर क्रिकेट खेलते दिखे सचिन तेंदुलकर, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 22, 2024 10:50 am IST,  Updated : Feb 22, 2024 10:50 am IST

सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो गुलमर्ग का बताया जा रहा है। इस वीडियो में वो स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

कश्मीर में क्रिकेट खेलते हुए सचिन तेंदुलकर- India TV Hindi
कश्मीर में क्रिकेट खेलते हुए सचिन तेंदुलकर Image Source : SOCIAL MEDIA

भारतीय क्रिकेट टीम में वैसे तो बहुत से खिलाड़ी खेलने के लिए आए और रिटायर भी हुए। मगर कुछ खिलाड़ियों ने इस तरह का प्रदर्शन किया कि वो जीवन भर के लिए क्रिकेट फैंस के दिल में बस गए। ऐसे खिलाड़ी भले ही क्यों ना क्रिकेट टीम से रिटायर हो गए हो, मगर आज भी उनके फैंस उनकी प्रशंसा करना नहीं छोड़ते है और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं जिन्हें दुनिया क्रिकेट का भगवान कहकर पुकारती है। सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

सड़क पर क्रिकेट खेलते दिखे सचिन

सचिन तेंदुलकर के कश्मीर दौरे के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। अभी उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ स्थानीय लोग सड़क पर क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्हें देखकर सचिन तेंदुलकर से रुका नहीं गया और अपनी गाड़ी से उतरकर उन्होंने उनसे पूछा, 'हम खेलें?' इसके बाद एक शख्स ने उन्हें बैट पकड़ा दिया और फिर क्या, फिर क्रिकेट शुरू हो गया। सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान कई शॉट खेला। आखिरी बॉल को उन्होंने उल्टे बैट से खेला मगर कोई उन्हें आउट नहीं कर पाया। वीडियो गुलमर्ग का बताया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

फैंस ने किया कमेंट

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्रिकेट और कश्मीर: स्वर्ग में एक मैच।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दूसरे हैंडल से भी काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भगवान स्वर्ग में क्रिकेट खेल रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह सचिन पाजी, तुस्सी ग्रेट हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- उनको बस बैट से दूर नहीं रखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें-

पत्नी ने मांगा तलाक तो पति बोला पहले किडनी वापस करो, पढ़िए डिवोर्स का अनोखा मामला

VIDEO: बैक गियर में दौड़ती कार, बोनट सटाकर चलती पीसीआर... गाजियाबाद में हॉलीवुड फिल्म जैसा एक्शन सीन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।