1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे चचा ने तो ऑटो रिक्शा में ही Wine Shop भी बना दिया, Unique लुक के कारण Video हो रहा है वायरल

अरे चचा ने तो ऑटो रिक्शा में ही Wine Shop भी बना दिया, Unique लुक के कारण Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 21, 2024 01:51 pm IST,  Updated : Feb 21, 2024 01:51 pm IST

डोंबिवली के एक ऑटो रिक्शा का वीडियो आजकल काफी वायरल हो रहा है। रिक्शा के वायरल होने का कारण उसका यूनिक लुक है। आइए आपको बताते हैं कि इस रिक्शा में ऐसा क्या खास है।

ऑटो के अंदर ही वाइन शॉप- India TV Hindi
ऑटो के अंदर ही वाइन शॉप Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अलग है। यहां हर कुछ दिनों में कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो लोगों को हैरत में डाल देता है। कभी मेट्रो में लोगों से भीख मांगती हुई महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर दिखता है तो कभी ट्रैफिक में गाड़ी का दरवाजा खोलकर उसपर पेशाब करते शख्स का वीडियो वायरल हो जाता है। ऐसे वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। मगर अभी थोड़ा अलग तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या खास है जिस कारण यह वायरल हो रहा है।

ऐसा ऑटो रिक्शा देखा है कभी?

सोशल मीडिया पर आपने अलग-अलग तरह के कई वाहन देखे होंगे। आपने एक पहिए वाली बाइक का वीडियो देखा होगा। आपने चौकोर पहिए वाली साइकिल का भी वीडियो देखा होगा, जिसे कुछ समय पहले भारत के जाने-मानें उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शेयर किया था। अब बारी आ गई है एक ऐसे ऑटो रिक्शा को देखने का जिसके अंदर मिनी बार बना हुआ है। सोशल मीडिया पर डोंबिवली के एक ऑटो रिक्शा का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देखेंगे कि रिक्शा के अंदर ही कई जगहों पर शराब की बोतलें बड़े अनोखे तरीके से रखी हुई हैं। अपने इस यूनिक लुक के कारण ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 459thoughtsofficial नाम के पेज से शेयर किया गया है। पेज यूजर ने वीडियो शेयर करके बताया है कि इस वीडियो को योगेश नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस अनोखे रिक्शे के अंदर शराब की बोतलों से सजी अलमारियां हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई में इसे चलाने की हिम्मत है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 63 हजार लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया ने '90s Kids को याद दिलाया उनका बचपन, पुराने खिलौने देखकर आपकी भी यादें हो जाएंगी ताजा

गजब है! महिला ने सबसे ज्यादा स्वेटर पहनकर बनाया World Record, उसके बाद किया दिल जीतने वाला यह काम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।