1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब है! महिला ने सबसे ज्यादा स्वेटर पहनकर बनाया World Record, उसके बाद किया दिल जीतने वाला यह काम

गजब है! महिला ने सबसे ज्यादा स्वेटर पहनकर बनाया World Record, उसके बाद किया दिल जीतने वाला यह काम

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 21, 2024 11:56 am IST,  Updated : Feb 21, 2024 11:56 am IST

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसे रिकॉर्ड का वीडियो शेयर किया है जिसके बारे में आपने पहले शायद ही सुना होगा। एक महिला ने सबसे अधिक स्वेटर पहनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

इस महिला ने बनाया सबसे ज्यादा स्वेटर पहनने का रिकॉर्ड- India TV Hindi
इस महिला ने बनाया सबसे ज्यादा स्वेटर पहनने का रिकॉर्ड Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की बुक में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं। कोई अपने सिर पर फुटबॉल रखकर सबसे ज्यादा सीढियां चढ़ने का रिकॉर्ड बनाता है तो कोई अपने दांतों से सबसे भारी गाड़ी को खींचने का रिकॉर्ड बनाता है। दुनिया में ऐसे कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए हैं जिनके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इन्हीं हैरान करने वाले रिकॉर्ड्स में से एक के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

स्वेटर पहनकर बनाया रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक लड़की बारी-बारी करके स्वेटर पहन रही है। लड़की ने पहले एक स्वेटर पहना, फिर दूसरा, फिर तीसरा और इस तरह करते-करते उसने कुल 45 स्वेटर पहन लिए। 45 स्वेटर पहनकर इस लड़की ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक इस लड़की का नाम सोफिया एफ. हेडन है जो अमेरिका की रहने वाली है।

यहां देखें वह वीडियो

इस लड़की ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद ऐसा काम किया जिसे सुनकर आप उसकी तारीफ करेंगे। लड़की ने रिकॉर्ड बनाने के लिए जितने भी स्वेटर पहने थे, उसने सभी को एक चैरिटी में दान कर दिया। यह जानकारी भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से ही दी गई है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक सोफिया से पहले सबसे अधिक स्वेटर पहनने का रिकॉर्ड 2022 में फ्रांस के रहने वाले थॉमस हॉक्वेट-उमाम्बो ने बनाया था। उन्होंने कुल 40 स्वेटर पहनकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उससे पहले यह रिकॉर्ड अमेरिकी निवासी थियोडोर किन्सेला के पास था। उन्होंने 30 स्वेटर पहना था।

ये भी पढ़ें-

लड़की के Viral Reel पर शुभमन गिल ने किया कमेंट, लोग बोले- 'अब से ऐसे ही रील बनाऊंगा'

Washing Machine की शक्तियों का ऐसा इस्तेमाल! Video देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।