1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. World Record: बंदे ने सिर पर कांच का ग्लास रख कर लगाया ऐसा ठुमका कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

World Record: बंदे ने सिर पर कांच का ग्लास रख कर लगाया ऐसा ठुमका कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 23, 2023 11:49 am IST,  Updated : Oct 23, 2023 11:49 am IST

साइप्रस के अरिस्टोटेलिस वैलेओरिटिस ने एक ऐसा कीर्तिमान रचा है जो हर किसी के बस की बात नहीं है। इस शख्स ने अपने सिर पर 319 वाइन ग्लास रखते हुए डांस किया जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया।

सिर पर ग्लास रख शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड- India TV Hindi
सिर पर ग्लास रख शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड Image Source : SCREEN GRAB

इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं। इसके लिए वो कड़ी मेहनत भी करते हैं। कोई अपने सिर पर फुटबॉल रखते हुए टावर पर चढ़ता है और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाता है। तो वहीं कोई पानी पीने के ग्लास के टुकड़ों को खाकर अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाता है। इस बार भी कुछ अनोखा रिकॉर्ड लेकर हम आपके सामने आए हैं। एक शख्स ने अपने सिर पर 319 वाइन ग्लास को रखकर डांस करते हुए रिकॉर्ड बनाया है।

शख्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदे ने अपने सिर पर वाइन के कुछ ग्लास रखा हुआ है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस शख्स ने इन सभी ग्लासों को बैलेंस करते हुए डांस भी करता है। कुछ देर तक डांस करने के बाद जैसे ही उसका रिकॉर्ड बन जाता है, बिना किसी का इंतजार किए, वो शख्स सभी ग्लासों को नीचे गिरा देता है। बता दें कि इस रिकॉर्ड को बनाने वाले शख्स का नाम अरिस्टोटेलिस वैलेओरिटिस है जो साइप्रस का रहने वाला है।

देखिए वर्ल्ड रिकॉर्ड का वीडियो

कौन है अरिस्टोटेलिस वैलेओरिटिस?

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने वेबसाइट पर इस शख्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, '62 वर्षीय अरिस्टोटेलिस दिन में एक सुरक्षा सलाहकार के रूप में काम करते हैं और रात में अपने सिर पर ग्लास बैलेंस करते हुए डांस करते हैं। वे 1995 से ग्लास डांसिंग करते हुए हर साल रेस्तरां और विशेष प्रोग्राम में कई लोगों को एंटरटेन करते आए हैं।'

ये भी पढ़ें-

लड़के का चक्कर बाबू भईया! एक बंदे के लिए आपस में भिड़ी स्कूल की दो छात्राएं, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे दंग

चोरी करने के लिए शख्स ने 'धूम-2' का अपनाया तरीका, घंटो तक किया इंतजार और फिर...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।