1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़के का चक्कर बाबू भईया! एक बंदे के लिए आपस में भिड़ी स्कूल की दो छात्राएं, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे दंग

लड़के का चक्कर बाबू भईया! एक बंदे के लिए आपस में भिड़ी स्कूल की दो छात्राएं, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे दंग

 Reported By: Amit Kumar, Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 23, 2023 10:47 am IST,  Updated : Oct 23, 2023 10:49 am IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में एक बंदे के लिए स्कूल की दो छात्राएं आपस में भिड़ गई। सड़क पर जमकर लड़ाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक लड़के के लिए दो लड़कियों के बीच हुई लड़ाई- India TV Hindi
एक लड़के के लिए दो लड़कियों के बीच हुई लड़ाई Image Source : INDIA TV

सोशल मीडिया पर हर दिन लड़ाई-झगड़े के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी पार्किंग को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ जाते हैं तो वहीं कभी मेट्रो या बस में सीट को लेकर कुछ यात्री आपस में भिड़ जाते हैं। मगर इस बार लड़ाई-झगड़े का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें ऐसा कुछ नहीं है। बल्कि स्कूल की दो छात्राएं बीच सड़क पर लड़ाई करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा

आजकल जो वीडियो वायरल हो रहा है वैसा शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर स्कूल की कुछ छात्राएं खड़ी हैं। इसमें पहले एक लड़की किसी दूसरी लड़की के बाल पकड़कर उसे पीटने लगती हैं। इसके बाद वहां लड़ाई बढ़ जाती है। दोनों ग्रुप की लड़कियाँ आपस में भिड़ जाती हैं। उनका ड्रेस देखकर पता चलता है कि यह सभी किसी एक ही स्कूल की छात्राएं हैं जो सड़क पर लड़ती हुई नजर आ रही हैं।

यहां देखिए लड़कियों की लड़ाई

किस वजह से हुई लड़ाई

यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के  बलिया जनपद का है। बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में स्कूल की छात्राओं के बीच जमकर झगड़ा हुआ। बता दें कि यह लड़ाई ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में हुआ है। एक लड़की ने दूसरी लड़की के ब्वॉयफ्रेंड से बात की जिस कारण यह लड़ाई शुरू हुई।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

स्कूल की छात्राओं की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपने रिएक्शन भी शेयर किए हैं। एक यूजर ने लिखा- लड़के का चक्कर है। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- सरकारी स्कूल की लड़कियां लड़ने-झगड़ने में बहुत तेज होती हैं। कॉन्वेंट वाली की तो चोटी ही उखाड़ लें।

ये भी पढ़ें-

चोरी करने के लिए शख्स ने 'धूम-2' का अपनाया तरीका, घंटो तक किया इंतजार और फिर...

Twitter Trending: सूर्यकुमार यादव के रन आउट होने को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल, लोग बोले- 'दुख-दर्द-पीड़ा'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।