1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ज़ीरो सिविक सेंस का एक और उदाहरण! इंडिया गेट के पास लोगों ने लगा दिया कचरे का अंबार; Video Viral

ज़ीरो सिविक सेंस का एक और उदाहरण! इंडिया गेट के पास लोगों ने लगा दिया कचरे का अंबार; Video Viral

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Aug 16, 2026 07:25 pm IST,  Updated : Aug 16, 2026 07:25 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ने दिल्ली के इंडिया गेट के सामने लगे कूड़े के अंबार को दिखाया है।

India Gate Video Viral, India Gate Delhi Video, viral video  - India TV Hindi
इंडिया गेट का वीडियो वायरल । Image Source : IG/@AASHISHGROVER95

दिल्ली के प्रतिष्ठित स्मारक इंडिया गेट के आसपास बिखरे कचरे की तस्वीर एक वीडियो में कैद हो गई है। दिल्ली निवासी आशीष ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर यह क्लिप शेयर की, जिसमें उन्होंने कचरे की ओर इशारा करते हुए निराशा जताई। उन्होंने कहा, “कचरा हर जगह बिखरा पड़ा है।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और सिविक सेंस पर सवाल उठा रहा है। बता दें कि, इंडिया गेट दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध सार्वजनिक स्थलों में से एक है और विशेष रूप से शाम, वीकेंड और छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय आगंतुकों को आकर्षित करता है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aashishgrover95 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। आशीष ग्रोवर ने न्होंने इंडिया गेट की यात्रा के दौरान आसपास के इलाके का वीडियो बनाया था। वीडियो में उन्होंने इलाके में फैले कचरे की मात्रा पर निराशा व्यक्त की और इतने महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान की इस हालत पर सवाल उठाया। जैसे ही ग्रोवर उस जगह का चक्कर लगा रहे थे, उन्होंने अपना कैमरा जमीन पर बिखरे कचरे की ओर घुमाया। वे बोले कि, 'अंदाजा लगाओ मैं कहां आ गया हूं, इंडिया गेट। मतलब, जहां तक मेरी नज़र जाती है, हर जगह कचरा बिखरा पड़ा है, भाई। और यह तो बस एक तरफ है, दूसरी तरफ भी यही हाल है। जरा इस जगह को देखो, यार। मतलब, यह दिल्ली की सबसे प्रतिष्ठित जगह है, और इसकी हालत देखो। अब इसे देखो, भाई। यह है इंडिया गेट, यार।' वीडियो में दिखाया गया कि लोकप्रिय स्थल के आसपास आगंतुकों के घूमने के दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में फेंका हुआ कचरा पड़ा हुआ था।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो का देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'यह देखकर वाकई निराशा हुई।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'इतनी प्रतिष्ठित जगह बेहतर की हकदार है।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'सफाई हम सबकी जिम्मेदारी है।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'विश्वास करना मुश्किल है कि यह इंडिया गेट है।'

गौरतलब है कि, इससे पहले एक महिला का ट्रेन में गंदगी फैलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

ज़ीरो सिविक सेंस का एक और Video Viral, दुकान में डिस्प्ले में लगे फर्नीचर पर ही आराम फरमाने लगे ये लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।