आज के समय में लोग हैरान तब नहीं होते हैं जब वो सोशल मीडिया पर एक्टिव मिलते हैं बल्कि लोगों को हैरानी तब होती है जब कोई यह कहता है कि वो सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी नहीं है। लोगों को इस बात पर यकीन ही नहीं होता है क्योंकि अभी सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है और हर कोई कुछ देर सोशल मीडिया पर बिताता जरूर है। वहीं कई सारे लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कंटेंट बनाकर पोस्ट भी करते हैं ताकि फेमस हो जाएं मगर इस फेमस होने के चक्कर में कई लोग स्टंट करते हैं जो उनकी जान को खतरे में डाल सकता है। अभी कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर देखने को मिला।
Related Stories
लड़की ने बाइक पर किया स्टंट
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बाइक पर स्टंट करते हुए नजर आ रही है। उसके दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दिखता है कि वो 'जॉनी-जॉनी' गाने पर एक्ट करते हुए रील बना रही है। इस दौरान वो बाइक के हैंडल को छोड़कर चश्मा पहनते हुए लुक देती है। दूसरे वीडियो में वही लड़की दूसरे गाने पर एक्ट करते हुए नजर आती है। इस दौरान भी वो बाइक पर स्टंट करती है। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया जिसे 'it's aarti sahu' नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था।
पुलिस ने ऐसे कंटेंट पर क्या कहा?
आपको बता दें कि ऐसे कई लोग हैं जो सोशल मीडिया पर इस तरह के कंटेंट पोस्ट करते हैं और उन सभी लोगों के लिए पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा कि, 'ऐसा देखने में आ रहा है कि कि यंगस्टर्स अपनी फील्ड में प्रभाव बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह से फोटो, वीडियो और रील्स पोस्ट करते हैं। पिस्टल लहराकर, बाइक स्टंट करके और भी कई तरीके हैं जिससे उपद्रव हो, उसके लिए यही एडवाइजरी है कि ऐसे प्रतिबंधित कंटेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट न हो और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी।'
यहां देखें स्टंट और पुलिस का वीडियो
ये भी पढ़ें-
फैशन के इस दौर में बस यही देखना बाकी रह गया था, वायरल ड्रेस जरा आप भी देखिए