1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. काठमांडू में प्लेन क्रैश करने का भयावह Video आया सामने, 18 लोगों की हो चुकी है मौत

काठमांडू में प्लेन क्रैश करने का भयावह Video आया सामने, 18 लोगों की हो चुकी है मौत

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 24, 2024 01:22 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 01:27 pm IST

काठमांडू में एक प्लेन क्रैश हो गया जिसमें 18 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि यह प्लेन क्रैश कैसे हुआ।

Screen Grab- India TV Hindi
नेपाल में हुआ बड़ा विमान हादसा Image Source : INDIA TV

नेपाल के काठमांडू में एक बड़ा हादसा हुआ जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल आज यानी 24 जुलाई 2024 को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में 19 लोग सवार थे जिसमें से 18 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। अभी सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे यह प्लेन क्रैश हुआ। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

प्लेन क्रैश का वीडियो हुआ वायरल

काठमांडू के प्लेन क्रैश का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे प्लेन क्रैश हो गया। वीडियो को देखते हुए पता चलता है कि उड़ान के समय ही प्लेन में गड़बड़ी हो गई थी। उड़ाने के लिए जो ऊंचाई चाहिए होती है, प्लने हासिल नहीं कर पाया और बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद बैलेंस बिगड़ा और बाएं तरफ गिरते हुए प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन का विंग जैसे ही नीचे लगा, उसमें आग लग गई और इसी कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है।

यहां देखें प्लेन क्रैश का वीडियो

कब और कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, एक निजी कंपनी सौर्या एयरलाइंस का विमान बुधवार को 19 लोगों को लेकर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पोखरा जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, सुबह उड़ान भरने के दौरान ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बता दें कि विमान में चालक दल सहित कम से कम 19 लोग सवार थे। विमान क्रैश होने की ये घटना सुबह करीब 11 बजे हुई है।

ये भी पढ़ें-

नेपाल: काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान क्रैश, 18 लोगों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।