Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले इकलौते नेता बने; कई वर्ल्ड लीडर्स को छोड़ा पीछे

PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले इकलौते नेता बने; कई वर्ल्ड लीडर्स को छोड़ा पीछे

Written By: Shaswat Gupta Published : Feb 26, 2026 07:03 am IST, Updated : Feb 26, 2026 07:03 am IST

PM Modi Latest News: PM नरेन्द्र मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले दुनिया के इकलौते नेता बन चुके हैं। इस रेस में उन्होंने दुनिया के कई टॉप लीडर्स को पीछे छोड़ दिया।

pm modi most popular world leader instagram,instagram followers pm modi,pm modi 100 million instagra- India TV Hindi
Image Source : X/@ANILKANTONY प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

PM Modi Latest News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने वाले पहले दिग्गज नेता और राजनीतिज्ञ बन चुके हैं। पिछले एक दशक में उनका खाता विश्व नेताओं के बीच सबसे आकर्षक डिजिटल स्थानों में से एक के रूप में विकसित हुआ है। बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से दोगुनी है।

वर्ल्ड रैंकिंग में कौन कहां 

गौरतलब है कि, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, उनके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे स्थान पर हैं, और तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन 11.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ उनके बाद आते हैं। अंत में, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।  

pm modi most popular world leader instagram,instagram followers pm modi,pm modi 100 million instagra

Image Source : IG/@NARENDRA MODI
इंस्टाग्राम पेज।

भारत में कौन कहां 

वैसे आपको बता दें कि पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा उनकी वैश्विक पहुंच और विश्वभर के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को दर्शाते हैं। भारत में भी प्रधानमंत्री और अन्य राजनेताओं के बीच समर्थकों की संख्या में भारी अंतर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 161 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी से काफी पीछे हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगभग 126 लाख फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दिसंबर 2025 तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनिंदा विश्व नेताओं में सबसे अधिक लोकप्रियता रेटिंग रखते थे। 

ये भी पढ़ें -
सेवईं और सूतफेनी में क्या अंतर है, खूब चटकारे लेकर खाते हैं फिर भी नहीं जानते लोग; क्या आपको पता है 

भारतीय ट्रेनों को चलने के लिए कितना डीजल चाहिए होता है, माइलेज सुनकर चौंकेंगे जरूर; सफर से पहले जान लें 
 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement