Viral Video : पोलैंड की एक महिला पिछले 10 साल से भारत में रह रही हैं उसने हाल ही में सोशल मीडिया पर भारत से दुनिया को सीखने वाली तीन रोज़मर्रा की चीजो को साझा किया है। डोमिनिका पटालास-कालरा एक इंटरनेशनल मॉडल हैं और उन्होंने कहा कि ये तीन बातें हर देश में अपनाई जानी चाहिए। इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, 'ठीक 10 साल पहले मैं पहली बार भारत आई थी। आज जो कुछ मैंने सीखा है, वो दुनिया के लिए बेहतरीन उदाहरण है।'
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @domipatalas नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें डोमिनिका ने भारत की तेज़ डिलीवरी सेवाओं की खूब तारीफ की। वे कहती हैं कि, 'आप किराने का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े या यहां तक कि आईफोन भी मंगवा सकते हैं और वो 10—15 मिनट में आपके दरवाजे पर पहुंच जाता है। बाहर निकलने की जरूरत ही नहीं पड़ती। ये सुविधा जीवन को इतना आसान बनाती है कि इसे हर देश में अपनाना चाहिए।' दूसरी चीज के बारे में बताते हुए वे बोलीं कि, 'वो है अटैच्ड बाथरूम, भारतीय घरों में लगभग हर बेडरूम के साथ अटैच्ड बाथरूम की व्यवस्था को उन्होंने बेहद प्रैक्टिकल बताया। ये डिज़ाइन बहुत सुविधाजनक है। सुबह उठते ही तैयार होना आसान हो जाता है। पोलैंड या यूरोप में ये आम नहीं है, लेकिन भारत से सीखकर इसे अपनाया जा सकता है।' इसके बाद उन्होंने MRP सिस्टम को भारत से सीखने लायाक बताया। वे कहती हैं कि, दुकान पर जो प्राइस लिखा होता है, वही फाइनल होता है। मोलभाव की जरूरत नहीं, न कोई धोखा। ये पारदर्शिता उपभोक्ताओं के हित में है और इसे हर देश में लागू करना चाहिए।'
पोस्ट हुई वायरल
उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई है। हजारों भारतीयों और विदेशियों ने इसे सराहा। कई लोगों ने लिखा कि छोटी-छोटी सुविधाओं ने भारत को अनोखा बना दिया है। डोमिनिका ने आगे कहा कि भारत ने उन्हें लचीलापन, अवसर और रोज़मर्रा की जिंदगी को सरल बनाने की कला सिखाई है। भारतीयों के लिए ये बातें आम हो सकती हैं, लेकिन विदेशी नजरिये से ये सरल लेकिन शक्तिशाली उदाहरण हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, जिसके नाम में कोई मात्रा नहीं लगती; नाम तो सुना ही होगा
रेलवे ट्रैक पर पत्थर क्यों बिछाए जाते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; सपने में भी नहीं सोचा होगा