1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब डेटिंग ऐप हुआ फेल, फिर गर्लफ्रेंड बनाने के लिए सड़कों पर लगवाया पोस्टर

जब डेटिंग ऐप हुआ फेल, फिर गर्लफ्रेंड बनाने के लिए सड़कों पर लगवाया पोस्टर

 Published : Oct 27, 2022 12:44 pm IST,  Updated : Oct 27, 2022 12:44 pm IST

मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी। अब तक सिंगल था लेकिन जैसे ही हमने विज्ञापन लगवाया अब बहुत सारी महिलाओं को मेल आ रहा है। हमें लगा था कि जैसे डेटिंग ऐप से निराशा मिली थी, कहीं इससे भी ना मिल जाए लेकिन शुक्र है कि ये आइडिया काम कर गया।

विज्ञापन - India TV Hindi
विज्ञापन Image Source : SOCIAL MEDIA

अब परेशान होने की जरुरत नहीं है। अगर आपकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है तो आप भी ये तरीका अपना सकते हैं। इस तरीके से काफी लड़कियां आपकी दोस्त बन सकती है। 23 साल के एक लड़के ने नया तरकीब निकाल डाला है। उसने लड़कियों के साथ डेट पर जाने के लिए काफी आसान रास्ता खोज निकाला। इस लड़के ने सड़के के किनारे एक पोस्टर लगवाई, जिसमें उसकी फोटो थी। पूरी तरह से ये एक डेंटिग विज्ञापन था। डेटिंग विज्ञापन काम कर गया। इस विज्ञापन के जरिए कई महिलाओं ने लड़के से संपर्क किया। 

डेटिंग ऐप से मिल गई थी निराशा 

सोशल मीडिया पर विज्ञापन के तरीके के बारे में खुब चर्चा हो रही है। कई लोग मीम्स भी बनाकर शेयर कर रहे हैं। लड़के ने बड़े से पोस्टर पर अपना फोटो लगवाया है, फोटो के नीचे अपनी मेल आईडी भी लिखवाई है और बोल्ड लेटर में लिखा था कि 'मुझे डेट करें'। आपको बता दें कि लड़के ने अपनी दुख जाहिर करते हुए बताया कि उसका डेटिंग ऐप का अनुभव काफी खराब था। ऐप के जरिए कोई भी महिला मित्र नहीं बनी, जिसके कारण सिर्फ निराशा मिली। इसलिए लड़के ने ये अनोखा तरीका अपनाया। 23 साल का चैंपमैन लीड्स, वेस्ट यॉर्कस का रहने वाला है। 

अब हर रोज आता है महिलाओं का मेल
लड़के ने बताया कि मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी। अब तक सिंगल था लेकिन जैसे ही हमने विज्ञापन लगवाया अब बहुत सारी महिलाओं को मेल आ रहा है। हमें लगा था कि जैसे डेटिंग ऐप से निराशा मिली थी, कहीं इससे भी ना मिल जाए लेकिन शुक्र है कि ये आइडिया काम कर गया। इस विज्ञापन के जरिए ज्यादातर 18 से 48 साल की उम्र के लोगों ने मेल किया है। एड ने आगे बताया कि अब मैं पहली डेट पर जाने के लिए तैयारी कर रहा हूं। आपको बता दें कि एड पेशे से कन्टेंट क्रिएटर है। और इस कन्टेंट के बाद ब्रिटेन में काफी चर्चा का विषय बन चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।