1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो अब पिता भी मिलने लगे किराए पर, बच्चों को संभालते हैं रेंट वाले डैडी ताकि मम्मी कर सकें Chill

लो अब पिता भी मिलने लगे किराए पर, बच्चों को संभालते हैं रेंट वाले डैडी ताकि मम्मी कर सकें Chill

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 03, 2023 01:37 pm IST,  Updated : Jul 03, 2023 01:39 pm IST

ऐसी महिलाएं जिनके छोटे बच्चे हैं और उन्हें संभालने के लिए उनके अलावा कोई और नहीं है। ऐसे में वह अपने लिए फुर्सत के दो पल निकाल सकें इसलिए उनके बच्चों को संभालने के लिए किराए पर पिता दिए जा रहे हैं।

women in bathhouse- India TV Hindi
बाथहाउस में महिलाएं। (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FREEPIK

पहले किराए पर इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ समान मिलते थे लेकिन अब इंसान भी मिलने लगे हैं। दुनिया वक्त के साथ काफी तेजी से बढ़ रही है। आपने अब तक किरए के बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के बारे में सुना होगा। लेकिन अब कुछ देर के लिए किराए पर पिता भी मिलने लगे हैं। ये किराए वाले पापा पैसों के बदले बच्चों को उनके पिता जैसा ही प्यार और दुलार देते हैं। ये सर्विस चीन में शुरू की गई है। दरअसल, ये सर्विस छोटे बच्चों और खासतौर पर उन महिलाओं के लिए हैं जिनके बच्चे छोटे हैं और उन्हें संभालने के लिए उनके अलावा कोई और नहीं है।   

women in bathhouse In China
Image Source : FREEPIKबाथहाउस में महिलाएं रिलैक्स करने के लिए आती हैं।

"डैडी ऑन रेंट" सर्विस की शुरुआत

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के एक बथहाउस ने किराए पर पिता देने वाली सर्विस की शुरुआत की है। चीन में बाथहाउस का खूब चलन है। लोग यहां पर रिलैक्स करने के लिए आते हैं। इन बाथहाउसेज़ में महिला और पुरूष दोनों ही आते हैं। दोनों लोगों के सेक्शन अलग-अलग हैं। कुछ बाथहाउस यूनीसेक्स भी हैं। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो अपने छोटे बच्चों के साथ नहाने, मसाज करवाने और स्पा करवाने के लिए जाती हैं क्योंकि इन महिलाओं के पास उनके बच्चों को संभालने के लिए कोई नहीं होता। ऐसे में वह नहाने वाली जगह पर अपने साथ बच्चों को ले जाने में असहज महसूस करती हैं। इन सबका हल देने के लिए चीन के एक बाथहाउस ने "डैडी ऑन रेंट" सर्विस की शुरुआत की। इसके तहत बच्चों को वहां के पुरूष संभालते हैं और उनकी मम्मी आराम से बाथहाउस का मजा लेती हैं। इस सर्विस की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है।

महिलाएं उन सुविधाओं का आराम से लुत्फ उठा सकें, जो सिर्फ उनके लिए हैं।
Image Source : SOCIAL MEDIAमहिलाएं उन सुविधाओं का आराम से लुत्फ उठा सकें, जो सिर्फ उनके लिए हैं।

बच्चों के लिए ये सुविधा उपलब्ध

इस सर्विस के तहत महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों को नहलाया धुलाया जाएगा, उनके कपड़े बदले जाएंगे और उनके खाने पीने का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा बच्चों को खेलने की सुविधाएं और उन्हें मसाज भी दिया जाएगा। अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है जिससे यह बताया जा सके कि देखभाल करने वाले पिताओं की स्पेशल ट्रेनिंग होगी या उनकी कोई तय उम्र ही होगी। ऐसी अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: देखते हैं कितनी तेज नजर है आपकी, 10 सेंकड में इस योद्धा की तलवार खोजिए

PUBG पर दोस्ती फिर परवान चढ़ा प्यार, आशिक संग रहने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई महिला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।