1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 15 लाख में इस शख्स ने बसाया अपना देश और बन गया यहां का सुल्तान, खुद की करंसी और पासपोर्ट भी बनाया

15 लाख में इस शख्स ने बसाया अपना देश और बन गया यहां का सुल्तान, खुद की करंसी और पासपोर्ट भी बनाया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 13, 2023 05:10 pm IST,  Updated : Jun 13, 2023 05:10 pm IST

एख शख्स ने महज 15 लाख में एक प्लॉट खरीदकर अपना एक अलग देश बना लिया। इस देश के पास अपना नोट, पासपोर्ट, झंडा और राष्ट्रगान है।

इस देश के पासपोर्ट को 16 देशों ने मान्यता दी है।- India TV Hindi
इस देश के पासपोर्ट को 16 देशों ने मान्यता दी है। Image Source : SLOWJAMASTAN.ORG

लोग अपना घर बनाने में करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहे हैं जो मात्र 15 लाख रुपए खर्च कर के अपना अलग देश बना लिया है। ये व्यक्ति अमेरिका का रहने वाला है। इस शख्स का नाम रैंडी विलियम्स है। इसने देश बसाने के बाद खुद को वहां का सुल्तान बना लिया है। शख्स ने अपने देश का नाम अपने रेडियो शो के नाम पर रखा है। इस देश का नाम "द यूनाइटेड टेरिटरीज़ ऑफ़ द सॉवरेन नेशन ऑफ़ द पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ स्लोजमास्तान" है। 

500 लोग रहते हैं इस देश में

रैंडी विलियम्स ने अपना 'देश' बनाने के लिए कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में खाली जमीन का 11.07 एकड़ जमीन $19,000 यानी 15,66,920 में खरीदा और 1 दिसंबर 2021 को अपने देश की स्थापना कर दी। इसी दिन दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर शख्स ने अपने देश को संयुक्त राज्य अमेरिका से स्वतंत्र घोषित कर दिया। इस देश के पास खुद का झंडा, पासपोर्ट, करेंसी और राष्ट्रगान है। इस देश की करेंसी का नाम The Duble है और यहां 500 रजिस्टर्ड नागरिक रहते हैं। इस देश की नागरिकता पाने के लिए 4500 लोगों ने आवेदन भी दिया है।

Republic of Slowjamastan
Image Source : SLOWJAMASTAN.ORGइस देश में बसने के लिए 4500 लोगों ने आवेदन दिया है।

Republic of Slowjamastan
Image Source : SLOWJAMASTAN.ORGयहां 500 लोग रहते हैं।

16 देशों ने इस देश के पासपोर्ट को दी मान्यता

विलियम्स ने कहा कि वह अन्य देशों के साथ राजनयिक संबंध बनाने पर काम कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वानुअतु और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित उनकी हाल की यात्राओं में 16 अलग-अलग देशों ने उनके स्लोजमास्तान पासपोर्ट पर मुहर लगाई है। इस देश को संयुक्त राष्ट्र की तरफ से दर्जा नहीं मिला है बल्कि ये एक  माइक्रोनेशन है।

Republic of Slowjamastan
Image Source : SLOWJAMASTAN.ORG1 दिसंबर 2021 को यह देश अमेरिका से स्वतंत्र हो गया था।

ये भी पढ़ें:

दूल्हे ने सबके सामने कटवा ली नाक! डांस करते वक्त दुल्हन को लेकर स्टेज पर गिरा, लोग बोले- तुमसे न हो पाएगा बेटा

जंगल में दिखा नाग-नागिन के डांस का खूबसूरत नजारा, सोशल मीडिया पर Video जमकर हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।