1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे ने सबके सामने कटवा ली नाक! डांस करते वक्त दुल्हन को लेकर स्टेज पर गिरा, लोग बोले- तुमसे न हो पाएगा बेटा

दूल्हे ने सबके सामने कटवा ली नाक! डांस करते वक्त दुल्हन को लेकर स्टेज पर गिरा, लोग बोले- तुमसे न हो पाएगा बेटा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 13, 2023 01:26 pm IST,  Updated : Jun 13, 2023 01:26 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन के साथ डांस कर रहा दूल्हा उसे लेकर स्टेज पर ही धड़ाम से गिर जाता है। जिसके बाद दूल्हे का लोग खूब मजाक बनाते हैं।

दुल्हन के साथ दूल्हा स्टेज पर गिरा।- India TV Hindi
दुल्हन के साथ दूल्हा स्टेज पर गिरा। Image Source : TWITTER

शादी का सीजन चल रहा है। लोगों की शादियों के वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच एक शादी का वीडियो खूब चर्चा में है। कई वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड इंट्री तो कुछ में वर-वधू का डांस देखने को मिलता है। आज कल तो शादियों में ये ट्रेंड सा चल गया है कि स्टेज पर एक परफॉर्मेंस दूल्हा-दुल्हन का तो जरूर होना चाहिए और उनके डांस का वीडियो शूट भी होगा। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें शूट के दौरान कपल के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोगों को हंसी आ गई और लोगों ने दूल्हे का मजाक बना दिया।

दुल्हन को लेकर नीचे गिर गया दूल्हा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी में एक दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर डांस कर रहे हैं। इस दौरान कपल का फोटोशूट भी हो रहा है। दूल्हा अपनी दुल्हन की उंगली पकड़कर उसे गोल-गोल घूमा रहा है। इसी दौरान दूल्हे के साथ एक हादसा हो जाता है। दूल्हा जब अपनी दुल्हन को गोल-गोल घुमा रहा था तब उसके हाथ से दुल्हन की उंगली फिसल जाता है और दोनों लोगों का बैलेंस बिगड़ जाता है। दूल्हा अपनी दुल्हन को अपनी बांहों में थामने की कोशिश करता है लेकिन दोनों लोग स्टेज पर नीचे धड़ाम से गिर जाते हैं। 

वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए

यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। आप भी इस वीडियो को देखिए हंस-हंस के आपका पेट फूल जाएगा। जब दूल्हा अपनी दुल्हन को संभाल नहीं पाता है और उसे लेकर धड़ाम से नीचे गिर जाता है। तब आसपास मौजूद मेहमान उन पर ठहाके लगाते हुए हंसने लगते हैं और दूल्हे की खींचाई करते हुए कहते हैं कि तुमने तो नाक कटवा दी अपनी। इस वीडियो को ट्विटर पर @Mere_khyalat नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो 85 हजार लोगों ने देखा है। वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी किया। एक यूजर ने तो दूल्हे का मजाक बनाते हुए लिखा-  बेटा ये सब तुमसे न हो पाएगा।

ये भी पढ़ें:

जंगल में दिखा नाग-नागिन के डांस का खूबसूरत नजारा, सोशल मीडिया पर Video जमकर हो रहा वायरल

इस हसीना को चाहिए तोंद वाला बॉयफ्रेंड, मोटे लोग खुश होने से पहले जान लें लड़की की ये शर्तें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।