1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने शैंपू लगाकर किंग कोबरा को नहलाया, देखें इस खुराफाती इंसान का Video

शख्स ने शैंपू लगाकर किंग कोबरा को नहलाया, देखें इस खुराफाती इंसान का Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 18, 2023 04:37 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 04:37 pm IST

सांप को शैंपू से नहलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट कर शख्स को पागल कह रहे हैं।

कोबरा सांप को शैंपू से नहलाता शख्स।- India TV Hindi
कोबरा सांप को शैंपू से नहलाता शख्स। Image Source : TWITTER

इंटरनेट पर एक से एक वीडियो वायरल होते हैं। जिन्हें देखकर आप हैरत में पड़ जाते हैं कि ऐसा भी होता है क्या। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी कहेंगे कि इस दुनिया में खुराफाती इंसानों की कमी नहीं है। इस वीडियो में एक इंसान है जो कोबरा सांप को शैंपू से नहलाते हुए दिख रहा है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। 

कोबरा सांप को शैंपू से नहलाया

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किंग कोबरा सांप को शैंपू से नहला रहा है। यह सांप दिखने में काफी बड़ा और खतरनाक लग रहा है। वीडियो की शुरुआत में शख्स पहले सांप को तेल से मालिश करता है फिर उसके बाद वह उसे शैंपू से रगड़-रगड़ कर धोता है। यह वीडियो देखकर किसी की भी आंखे खुली की खुली रह जाएगी। 

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

इस वीडियो को डी प्रशांत नायर नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में कैप्शन लिखा है-  "सांप और आदमी के बीच के बंधन को देखें. बैकग्राउंड में मलयालम गीत एक फिल्मी गीत है, जिसमें एक पिता अपने बच्चे को नहलाता है।" इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 हजार बार देखा जा चुका है और 200 लाइक्स मिल चुका है। यूजर्स इस वीडियो को सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:

"जिंदगी भर पढ़-पढ़ कर मैं बूढा हो जाउंगा", पढ़ाई से तंग आकर बच्चे ने मम्मी से कह डाली दिल की बात

अकेले मगरमच्छ पर शेरों के झुंड ने किया हमला, Video में देखें खूंखार जानवर का शिकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।