1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किंग कोबरा का खतरनाक रूप देखकर डर जाएंगे आप, खुद को बांस की तरह हवा में सीधा खड़ा कर लिया

किंग कोबरा का खतरनाक रूप देखकर डर जाएंगे आप, खुद को बांस की तरह हवा में सीधा खड़ा कर लिया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 01, 2023 07:29 pm IST,  Updated : Mar 01, 2023 07:29 pm IST

ये वीडियो आप तभी देखें जब आप एक मजबूत दिल के इंसान हों। यह वीडियो आपको डरा देगा। इस वीडियो में आप सांप को उसके एक तिहाई शरीर को हवा में रखकर खड़े होते हुए देख सकते हैं।

सांप ने खुद को हवा में खड़ा कर लिया।- India TV Hindi
सांप ने खुद को हवा में खड़ा कर लिया। Image Source : TWITTER

सांप को देखकर हर इंसान की चीख निकल जाती है। हो भी क्यों न, आखिर धरती पर खतरनाक जीवों में पाए जाने वाले में सांप का भी नाम शुमार है। सांप जहरीले होते हैं और इनके काटने के बाद तो बहुत ही कम चांस होता है कि कोई बच जाए। वरना तो सांप के काटने से किसी का बचना बड़ा ही मुश्किल होता है। सांप को देखकर लोगों की हिम्मत नहीं होती कि वह उसके पास चले जाएं। बड़े-बड़े जानवर भी सांप को देखकर अपना रास्ता बदल देते हैं। 

नहीं देखा होगा ऐसा खतरनाक वीडियो

सांपों के पास कई तरह की अनोखी क्षमता होती है। कभी-कभी तो वह कुछ ऐसा कर के दिखाते हैं कि वह किसी और जीव के बस की बात नहीं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जहरीला सांप किंग कोबरा अपने शरीर को हवा में उठाकर खड़ा नजर आ रहा है। यह नजारा कम ही देखे को मिलता है। वीडियो में इस नजारे को देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। कुछ लोगों का कहना है कि किंग कोबरा के लिए यह करना आम बात है। 

खुद को हवा में खड़ा कर लिया किंग कोबरा 

वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो शेयर करने के बाद उन्होंने कैप्शन लिखा- किंग कोबरा हवा में अपने शरीर के एक तिहाई हिस्से को ऊपर उठा कर इंसान को अपनी आंखों से देख सकते हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक किंग कोबरा सांप अपने शरीर का एक तिहाई हिस्सा हवा में ऊपर की ओर उठाए दिख रहा है। सांप का ऐसा रूप देखने के बाद यूजर्स सहम गए।  

यूजर्स ने कमेंट कर बताया खतरनाक वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3.5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और 10 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने किंग कोबरा के खौफनाक किस्सों के बारे में कमेंट कर बताया। वहीं कुछ लोगों ने सांपों को दूर भगाने के उपाय बताएं। ऐसे वीडियो को देख लोगों की रूह कांप गई। 

ये भी देखें:

पाकिस्तानी कपल ने एक-दूसरे को भेजे Whatsapp मैसेज के टैटू बनवाए

पाकिस्तान के मसलों पर जरा गौर फरमाइए, अवाम के इस पागलपन को देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट, Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।