1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: साली के चंगुल में ऐसे फंसे जीजा जी कि 1 लाख का लग गया चूना

Video: साली के चंगुल में ऐसे फंसे जीजा जी कि 1 लाख का लग गया चूना

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 26, 2025 05:48 pm IST,  Updated : Apr 26, 2025 05:48 pm IST

एक साली ने अपने जीजा जी की जेब से पैसे निकलवाने के लिए ऐसा प्लान बनाया कि बेचारा जीजा कुछ समझ ही नहीं पाया और अपनी साली के बुने हुए जाल में फंस गया।

दूल्हा और दुल्हन- India TV Hindi
शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी में होने वाली जूता चुराई रस्म से आप सभी वाकिफ होंगे। ये रस्म जीजा और सालियों के बीच निभाई जाती है। इसी रस्म का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की छोटी बहन ने जूता चुराई वाली रस्म में जीजा से पैसे निकलवाने के लिए एक ऐसी स्कीम ले आई कि जीजा जी बिना कुछ कहे ही लूट गए। आइए इस वीडियो में देखते हैं कि साली ऐसी कौन सी स्कीम लेकर आई कि जीजा जी को बैठे-बैठे 1 लाख रुपए का चूना लग गया। 

जूता चुराई रस्म पर जीजा दी से ऐसे निकलवाए पैसे

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन एक साथ बैठे थे। तभी दुल्हन की छोटी साली ने जूता चुराई रस्म के दौरान अपने जीजा से पैसे ऐंठने के लिए एक अनोखी स्कीन लॉन्च कर दी। दरअसल, साली ने एक कार्डबोर्ड पर व्हील बनाया, जिसमें 21,000, 31,000, 51,000 और 1,00,000 रुपये तक की रकम के चार ऑप्शन लिखे गए थे। अब दूल्हे राजा को इस व्हील को बस घुमाना था और जो भी अमाउंट नीचे बनाए गए निशान पर आता, उतने ही रुपए उन्हें देने थे। पहले तो दूल्हा इसे टालने की कोशिश करता है लेकिन चार लोगों की बातों के डर से वह मान गया और वह उस व्हील को घुमाने के लिए तैयार हो गया।

दूल्हे को लग गया 1 लाख का चूना

आगे जैसे ही दूल्हे ने उस व्हील को घुमाया वैसे ही साली साहिबा की किस्मत चमक गई और व्हील सीधे 1,00,000 रुपये वाले अमाउंट पर जाकर रुका। जूता चुराई पर मिलने वाली इतनी रकम को देख साली खुशी से झूम गई। दुल्हन समेत अन्य मेहमान भी खुशी के मारे उछलने लगे। दूल्हे ने अपनी साली को उतनी रकम दी या नहीं, ये उस वीडियो में नहीं दिखाया गया है। लेकिन साली की यह स्कीम देख लोगों के दिमाग के घोड़े खुल गए। 

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @vlogbybundleofjoy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और साढ़े 12 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट करते हुए साली के दिमाग की खूब तारीफ की और कहा कि जीजा से पैसे निकलवाने का यह अच्छा तरीका है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Video: खतरों की खिलाड़ी निकलीं ये काकी, खड़े-खड़े दांतों से ही रोक दिया पंखा

लड़के ने हाथों से ही उखाड़ दी सड़क, Video में ठेकेदार और प्रशासन को किया बेनकाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।