1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला के शरीर पर आई नागिन!, फिर सपेरे ने चला ऐसा चाल कि देख हो जाएंगे दंग, देखें वीडियो

महिला के शरीर पर आई नागिन!, फिर सपेरे ने चला ऐसा चाल कि देख हो जाएंगे दंग, देखें वीडियो

 Published : Apr 11, 2023 05:07 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 05:07 pm IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे। इस वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है।

woman in snake character- India TV Hindi
नागिन के किरदार में महिला Image Source : INSTAGRAM

सोशल माीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कोई आइडिया नहीं होता है। कई बार ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे। इस वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। 

नागिन के रोल में आ जाती है महिला 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिलाएं अजीब व्यवहार करती नजर आ रही हैं। वह सरेआम सड़क पर कुछ ऐसा कर रही हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला सपेरे के रोल में है और दूसरी महिला नागिन के रोल में है। दोनों बेहतरीन एक्टिंग कर रही हैं। वीडियो देखने से लग रहा है कि वाकई नागिन का शरीर एक महिला पर सवार हो गया है। आप अक्सर इस तरह का वीडियो फिल्मों देखते आ रहे होंगे। 

यूजर्स ने दोनों महिलाओं की तारीफ 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि अब क्या नाग मणि लेके जाएगी। वीडियो पर लोगों के कॉमेंट्स देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा कि लाइफ को इंजॉय करती दो महिला भगवान इनकी झोली खुशियों से भर दे। एक यूजर ने लिखा कि इन दोनों महिलाओं ने तो सोशल मीडिया पर आग लगा दिया है। एक यूजर ने लिखा कि सचमुच ऐसी कला हमने आज से पहले नहीं देखी थी। वाकई इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन चौंकाने वाले हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।