1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: भोजपुरी गाने पर पंजाबी तड़का, सरदार जी के डांस ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

Video: भोजपुरी गाने पर पंजाबी तड़का, सरदार जी के डांस ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 14, 2023 04:04 pm IST,  Updated : Dec 14, 2023 04:04 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक सरदार जी खूब छाए हुए हैं। और छाए भी क्यों ना, भोजपुरी गाने पर उन्होंने जबरदस्त डांस जो किया है। उनके डांस का यह वीडियो लोग खूब देख रहे हैं।

Viral- India TV Hindi
भोजपुरी गाने पर डांस का वीडियो वायरल Image Source : SCREEN GRAB

आजकल भोजपुरी गाने ने अलग ही बवाल मचा रखा है। हर कोई भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो बना रहा है। कुछ लोग तो इतना जबरदस्त डांस कर रहे हैं कि उनका वीडियो लोगों को दिल जीत ले रहा है। भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए आजतक आपने कई वीडियो देखे होंगे। ज्यादातर वीडियो में आपने किसी लड़की को ही देखा होगा। लेकिन यह पहला ऐसा वीडियो है जिसमें कोई पंजाबी आदमी किसी भोजपुरी गाने पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

सरदार जी ने मचाया कहर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर सरदार जी के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्लैक शर्ट-पैंट और लाल पगड़ी पहने हुए सरदार जी भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं। उनके पीछे कुछ लड़कियां भी डांस करती हुई नजर आ रही हैं। सभी का डांस स्टेप गाने से मेल खाता हुआ नजर आ रहा है। अगर गाने की बात करें तो यह भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का 'पलंग सगवान के' गाना है। यह गाना भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में 'बिहार वाले आजकल पंजाबी सुन रहे और पंजाब वाले भोजपुरी सुन रहे हैं' लिखा है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार 600 से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सरदार ने डांस तो सही किया है। दूसरे यूजर ने इमोजी लगाकर डांस की तारीफ की है।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

दुनिया का सबसे अजीब जानवर मिला, इसकी चमड़ी बिल्कुल 'बुलेट प्रूफ जैकेट' है

Unknown नंबर से परेशान होने पर क्या करें? शख्स का जवाब सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।