1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला दिवस से पहले वायरल हो रहा सरोजिनी नायडू की ये स्पीच, 1928 में किया गया था रिकॉर्ड

महिला दिवस से पहले वायरल हो रहा सरोजिनी नायडू की ये स्पीच, 1928 में किया गया था रिकॉर्ड

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 04, 2023 12:11 pm IST,  Updated : Mar 04, 2023 12:11 pm IST

सोशल मीडिया पर सरोजिनी नायडू का एर बहुत ही पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह भारत की महिलाओं के बारे में पूरी दुनिया को बता रही हैं।

सरोजिनी नायडू- India TV Hindi
सरोजिनी नायडू Image Source : INSTAGRAM

8 मार्च को महिला दिवस है और इस दिन को महिलाओं के विकास और समाज में पुरूषों के बराबरी में खड़े होने के लिए मनाया जाता है। दुनिया में आज भी ऐसे कई देश हैं जहां पर महिलाएं बहुत ही पीछड़ी हुई हैं। उन महिलाओं को सशक्त करने के लिए ये दिन मनाया जाता है। भारत में आज भी गांव की महिलाएं काफी रूढ़ीवादी परंपराओं से गुजरती हैं। शहरों को अगर छोड़ दिया जाए तो आज भी गांव की महिलाओं को वह सम्मान और हक नहीं मिलता जो उन्हें मिलना चाहिए। फिर भी भारत में आज महिलाएं काफी आगे आ चुकी हैं। वह पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दफ्तरों में काम कर रही हैं। 

सरोजिनी नायडू का बहुत ही पुराना वीडियो हो रहा वायरल

भारत में पहले भी ऐसी कई महिलाएं थीं जो रूढ़ीवादी परंपराओं को नजरअंदाज कर पूरे विश्व में एक उदाहरण स्थापित कर चुकी हैं। ऐसी ही एक महिला थी जिनका नाम सरोजिनी नायडू था। सरोजीनि नायडू के बारे में हम सबने बचपन में हिंदी की किताब में पढ़ा है। वह महिलाओं की उन्नती का एक प्रेरणास्रोत थीं। महिला दिवस से पहले एक बहुत ही पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह UN के एक कार्यक्रम में विश्व में भारत की महिलाओं की भागीदारी के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं। 

सरोजिनी नायडू ने दुनिया को बताई भारतीय महिलाओं की स्थिति

यह वीडियो काफी पुराना है और 1928 का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आप सरोजिनी नायडू को इंग्लिश में स्पीच देते हुए सुन सकते हैं। इस वीडियो में वह बोल रही कि दोस्तों मैं आपके यहां हजारों मील दूर से चलकर आई हूं। मैं इस सभा में भारतीय दूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि जिसे देश के बारे में आप यह पढ़ते हुए आए हैं कि भारत में महिलाएं बहुत ही रूढ़ीवादी परंपराओं के अंतर्गत जीती हैं। लेकिन आज उसी देश ने यहां पर अपनी प्रतिनिधित्व करने के लिए एक महिला को भेजा है। यदि आप भारतीय सभ्यता के बारे में पढ़ेंगे तो यह पाएंगे कि भारतीय महिलाएं शुरु से ही वहां की संस्कृति की धुरी रही हैं। भारत की महिलाएं पूरी दुनिया के लिए सदियों से प्रेरणास्रोत रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को what.now.media पेज पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा है और 2.5 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।