1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'ये प्यार में क्यों होता है' कबाड़ी वाले ने दर्द में गाया ऐसा गाना कि सुनते ही रोने लग रहे हैं लोग

'ये प्यार में क्यों होता है' कबाड़ी वाले ने दर्द में गाया ऐसा गाना कि सुनते ही रोने लग रहे हैं लोग

 Published : Feb 10, 2023 02:11 pm IST,  Updated : Feb 10, 2023 02:13 pm IST

तेरे नाम, जो 2003 में रिलीज़ हुई, सलमान खान के लिए ये फिल्म एक महत्वपूर्ण मोड़ थी। इस फिल्म का गाना इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी लोगों की जुबान पर रहता है।

A scrap buyer is singing on the streets- India TV Hindi
एक कबाड़ खरीदने वाला सड़कों पर गाना गा रहा है। Image Source : SOCIAL MEDIA

अगर आप 90 के दशक में जन्मे हैं तो आप सलमान खान की फिल्म तेरे नाम के गाने जरूर सुने होंगे। 'तेरे नाम' फिल्म 2003 में रिलीज़ हुई थी। सलमान खान के लिए ये फिल्म महत्वपूर्ण मोड़ थी। इस फिल्म का गाना इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम इस फिल्म की बात क्यों कर रहे हैं? क्या सलमान खान की 'तेरे नाम पार्ट-2' जल्द आ रहा है?

अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो रुक जाइए। अगर आपने इस खबर की हेडलाइन पढ़ी होगी तो आप समझ गए होंगे कि खबर क्या है? लेकिन अभी पूरी खबर बाकी है। एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में युवक तेरे नाम गाना गा रहा होता है।

देखिए वीडियो में कैसे गा रहा होता है युवक 

अब आप वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि एक कबाड़ उठाने वाला सड़कों पर गाना गा रहा है। वह माइक्रोफोन पकड़कर बेहतरीन आवाज में गाना रहा है। वह उदित नारायण द्वारा गाया गया एक गाना गाते हैं। वहीं आप देख सकते हैं कि गाना खत्म होते ही अपने काम से रिलेटेड माइक में बोलने लगता है। 

गजब गाया गाना भाई ने
बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि 20 साल बाद भी फिल्म का तेरे नाम का गाना लोगों के बीच है। इस फिल्म पर गर्व है। वीडियो को 60 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को 500 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। वहीं वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जितना अच्छा गाना है उतना अच्छा गया है। एक यूजर ने लिखा कि भाई गजब गाना गा दिया तुमने दर्द भरी आवाज में याद आ गई भाई की मूवी। वहीं एक यूजर ने लिखा कि तुमने तो भाई रुला दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।