सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का यूज करते ही होंगे और आपकी फीड पर भी हर तरह का वायरल कंटेंट आता ही होगा। आपने सोशल मीडिया पर देखा होगा कि कई स्टंट के वीडियो भी वायरल होते हैं। कई कार के साथ स्टंट करता है तो कोई चलती ट्रेन के दरवाजे पर लटककर स्टंट करता है तो कोई बाइक पर स्टंट करता है। लोग यह सब सिर्फ और सिर्फ वायरल होने के चक्कर में करते हैं। अभी भी एक स्टंट का ही वीडियो वायरल हो रहा है मगर वाला बहुत अलग स्टंट है। आइए आपको उस स्टंट के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या स्टंट दिखा?
आपने झूला तो देखा ही होगा। आपको पता होगा कि झूला कैसा होता है मगर क्या आपने कभी बाइक वाला झूला देखा है? शायद ही किसी ने ऐसा कुछ देखा होगा मगर वायरल वीडियो में दिख जाएगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि पेड़ से रस्सियों को बांधा गया है और नीचे उन रस्सियों में बाइक बंधी हुई है। अब एक आदमी उस बाइक पर बैठा हुआ है और बाइक पर बैठकर ही झूला झूलते हुए स्टंट कर रहा है। अब बाइक का वजन कितना होता है, यह तो आपको पता ही होगा। आप सोचिए कि झूलते हुए अगर डाल टूट गई या फिर रस्सी टूट गई तो इसके साथ क्या होगा, इसकी हड्डी भी टूट सकती है मगर इसे परवाह नहीं है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @drx_gulzar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ये वाला स्टंट देखकर तो दिमाग ही हिल गया, रील-व्यू के चक्कर में मतलब कुछ भी, इस मूर्ख के लिए बस दो शब्द लिखें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसा लोग क्यों करते हैं, जान जोखी में डाल देते हैं, अपने और अपने परिवार का थोड़ा भी ख्याल नहीं रखते। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो महामूर्ख है, अपनी जान जोखिम में डाल रहा है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- मूर्ख कहां है, ये टैलेंटेड है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लखनऊ की सड़कों पर ये क्या हो रहा है, वायरल हो रहा यह Video आप भी देखिए
इस बच्ची की हैंडराइटिंग देख हैरान हो जाएंगे कई लोग, यूजर्स ने Video देख किए कई कमेंट्स