आज के दौर में सोशल मीडिया हर इंसान की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लोग भले ही किसी और चीज के बिना रह सकते हैं मगर शायद सोशल मीडिया के बिना नहीं रह सकते हैं। सोशल मीडिया लोगों का मनोरंजन भी करता है और उसके साथ ही उन्हें न्यूज से अपडेट भी रखता है। आप भी सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और अगर हर रोज कुछ समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल कंटेंट फीड पर आता ही है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो हम आपको दिखाने के लिए लेकर आए हैं। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स Duke बाइक चलाते हुए नजर आता है। वो बाइक चलाते हुए अचानक बाइक से स्टंट करने लगता है। वो स्टंट के लिए तैयार होता है और आगे वाले पहिए को हवा में उठा देता है मगर उसका बैलेंस अच्छे से नहीं बनता है और अगले ही पल वो सड़क पर गिर जाता है। अब उसे कितनी चोट लगी, यह तो उसे ही पता है मगर रील के चक्कर में और वायरल होने की भूख के कारण स्टंट करना उसे भारी पड़ गया और वायरल वीडियो यह बताता है कि इस तरह के स्टंट से हम सभी को बचना चाहिए वरना कोई भी हादसा हो सकता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @iam___smash नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Fully satisfied' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख भी लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये अच्छा हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- ये इसी लायक था। तीसरे यूजर ने लिखा- पूरी तैयारी के साथ ऐसा करना चाहिए।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसी अनोखी दुकान आप देखी है कभी? अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Video
मैनेजर और कर्मचारी के बीच का Hide & Seek देखा? मजेदार Video हो रहा वायरल