1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बच्ची की हैंडराइटिंग देख हैरान हो जाएंगे कई लोग, यूजर्स ने Video देख किए कई कमेंट्स

इस बच्ची की हैंडराइटिंग देख हैरान हो जाएंगे कई लोग, यूजर्स ने Video देख किए कई कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 29, 2026 11:21 am IST,  Updated : Jul 29, 2026 11:21 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई लोगों को अपनी हैंडराइटिंग याद आ जाएगी और फिर बच्ची की राइटिंग से उसकी तुलना करेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MAGIC.MAHIRA

आज के दौर में लगभग हर किसी के हाथ में फोन है और लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर है। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और अगर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि खूब सारे लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। कुछ लोग अपने कंटेंट बनाकर पोस्ट करते हैं तो कई सारे लोग बच्चों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और जो वीडियो सबसे हटके होते हैं या फिर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो ही जाते हैं। आपने भी ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप अगर अपने बचपन में जाएं और तब की चीजों को याद करें तो आपको याद आएगा कि कई बार राइटिंग को लेकर भी हम लोग अपने माता-पिता या फिर टीचर से डांट सुनते थे। जिन लोगों की राइटिंग अच्छी नहीं है या बचपन में अच्छी नहीं थी, वो लोग इससे काफी रिलेट कर पाएंगे मगर जिनकी राइटिंग अच्छी होती थी, उनकी खूब तारीफ भी होती थी। ऐसी ही एक तारीफ के लायक वीडियो वायरल हो रहा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्ची अंग्रेजी की कॉपी पर कुछ लिख रही है और उसकी राइटिंग इतनी गजब की है कि जो भी देखेगा, वो बस देखता ही रह जाएगा। अगर किसी को सिर्फ कॉपी दिखाया जाए तो वो मानेगा ही नहीं कि बच्ची ने इतना सुंदर लिखा है। इसी कारण बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर magic.mahira नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 55 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मुझे इसकी राइटिंग पसंद आई। दूसरे यूजर ने लिखा- इसकी हैंडराइटिंग मेरे से बहुत अच्छी है। तीसरे यूजर ने लिखा- इतनी सुंदर हैंडराइटिंग। चौथे यूजर ने लिखा- मेरी पेंसिल बोल रही है कि AI है। एक और यूजर ने लिखा- ब्रांड वाले बोलेंगे कि हमारी पेंसिल है इसलिए ऐसी है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बाइक पर शख्स कर रहा था स्टंट और तुरंत मिल गया फल, अभी Video हो रहा है वायरल

ऐसी अनोखी दुकान आप देखी है कभी? अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।