1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी बना म्यूजिकल कॉन्सर्ट, शंकर महादेवन के साथ दूल्हे ने मिलाया सुर-ताल, Video हुआ वायरल

शादी बना म्यूजिकल कॉन्सर्ट, शंकर महादेवन के साथ दूल्हे ने मिलाया सुर-ताल, Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 17, 2025 04:33 pm IST,  Updated : Feb 17, 2025 04:33 pm IST

शंकर महादेवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक दूल्हे के साथ उसकी शादी में 'ब्रेथलेस' गा रहे हैं।

दूल्हे के साथ गाना गाते हुए शंकर महादेवन- India TV Hindi
दूल्हे के साथ गाना गाते हुए शंकर महादेवन Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शंकर महादेवन के साथ एक दूल्हा सुर-ताल मिलाते हुए नजर आ रहा है। दूल्हा अपनी ही शादी में शंकर महादेवन के साथ उनका ही गाना ब्रेथलेस गा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शंकर महादेवन एक शादी समारोह में शिरकत करने आए हुए हैं। इस दौरान शंकर महादेवन स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को आमंत्रित करते हैं। साथ ही शादी में आए अन्य मेहमान भी उन्हें घेरकर खड़े नजर आ रहे हैं। 

दूल्हे के साथ शंकर महादेवन ने जमाया रंग

वीडियो में शंकर महादेवन को दूल्हे से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं आपको ऑप्शन देता हूं, बताइए आप मेरे साथ क्या गाना चाहेंगे। इस पर दूल्हा जवाब देता है कि, "सर मैं बचपन से आपका बहुत बड़ा फैन रहा हूं, आप मुझे जो गाना गाने को कहेंगे, मैं वहीं गाऊंगा।" दूल्हे की बातों को सुन शंकर महादेवन यह बोलते हैं कि, "जो मेरा सच्चा फैन है ना, उसे मेरा ब्रेथलेस गाना मेरे साथ गाना पड़ेगा।" इसके बाद शंकर महादेवन और दूल्हा एक साथ गाना शुरू करते हैं और दोनों एक सुर में गाते हुए नजर आते हैं। दोनों की जुगलबंदी देखने में बेहद ही कमाल की लग रही है। जैसे ही दूल्हा और शंकर महादेवन के सुर लोगों के कानों में पड़ते हैं। लोग खुशी से झूम पड़ते हैं। 

दूल्हे की गायकी से इम्प्रेस हुए सिंगर और मेहमान

शादी में आए मेहमान दूल्हे की गायकी से बेहद ही इम्प्रेस नजर आते हैं। दूल्हे के गायकी के बाद शंकर महादेवन ने यह कबूल किया कि, ""मैंने अपनी लाइफ में कभी भी दुल्हन और दूल्हे के साथ ऐसे ब्रेथलेस नहीं गाया। मालूम हो कि ब्रेथलेस गाने को 1998 में शंकर महादेवन ने एक प्रतिष्ठित इंडी-पॉप एल्बम में गाया था। जिसे जावेद अख्तर ने लिखा था। इस वीडियो का लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @lamusicalive247 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

ये भी पढ़ें:

ठेले पर किलो के भाव बिकते दिखा चॉकलेट, Video देख सोच में डूबे लोग

ऐसे दोस्तों के रहते जिंदगी कहां से रंगीन होगी, डांस फ्लोर पर लड़के के दोस्तों ने जो किया वह देख आप भी यहीं कहेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।