1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Sher Aur Bhense Ki Ladai: अकेले भैंसे को शिकार समझ टूट पड़ा शेर का झुंड, लेकिन फिर जो हुआ देख हिल जाएंगे

Sher Aur Bhense Ki Ladai: अकेले भैंसे को शिकार समझ टूट पड़ा शेर का झुंड, लेकिन फिर जो हुआ देख हिल जाएंगे

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 21, 2023 04:25 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 05:28 pm IST

सोशल मीडिया पर जंगलों से संबंधित कई वीडियो आते हैं जो लोगों को खूब पसंद आते हैं। चाहे जंगल की प्रकृति हो या फिर जंगल में जानवरों द्वारा किए जा रहे शिकार हों। ये सब लोगों को खूब पसंद आते हैं और यही कारण हैं कि जब भी शिकार संबंधित कोई वीडियो हमारे सामने आता है तो हम रुककर उसे देखते हैं।

Sher Aur Bhense Ki Ladai bhains ne sher ko mara lion attack on buffalo wild animal attack google tre- India TV Hindi
शेर और भैंस की लड़ाई Image Source : SOURCE/WILDLIFEMORE

Sher Aur Bhense Ki Ladai: जंगल की दुनिया जहां एक तरफ बहुत खतरनाक होती है। वहीं दूसरी तरफ यह बेहद रोमांचक भी होती है। अगर आपको कभी जंगल सफारी करने का मौका मिले तो सुरक्षा व्यवस्था के साथ एक बार जरूर यात्रा करें। सोशल मीडिया पर जंगलों से संबंधित कई वीडियो आते हैं जो लोगों को खूब पसंद आते हैं। चाहे जंगल की प्रकृति हो या फिर जंगल में जानवरों द्वारा किए जा रहे शिकार हों। ये सब लोगों को खूब पसंद आते हैं और यही कारण हैं कि जब भी शिकार संबंधित कोई वीडियो हमारे सामने आता है तो हम रुककर उसे देखते हैं।

शेर और भैंसे की लड़ाई

हमारे पास भी एक ऐसा ही वीडियो आया है जहां जंगली भैंस और शेर आपस में लड़ते दिखाई दे रहे हैं। शेर जहां जंगल का राजा होता है वहीं भैसा भी ताकत में शेर से कम नहीं होता है। शेर अमूमन अपने शिकार पर झुंड में हमला कर किसी भी जानवरा को मारता है। एक तरफ जहां शेर झुंड में रहता है। वहीं दूसरी तरफ भैंसे भी झुंड में रहते हैं। लेकिन जितना हम सोचते हैं कि शेर आसानी से भैंसे का शिकार कर सकता है उतना होता नहीं है। क्योंकि शेर पर कई बार भैंसा भी भारी पड़ जाता है। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेरों का एक झुंड भैंसे का शिकार करने के लिए उसके पीछे पड़ा हुआ है। शेर द्वारा भैंसे को जकड़ने की कोशिश की जाती है। तभी गुस्साए भैंसे ने शेरों के झुंड पर हमला कर दिया और दूसरे शेर फिर वहां से भागते नजर आए। शेर के सामने उसका शिकार था लेकिन शेर की हिम्मत न हो सकी कि वे भैंसे का शिकार कर पाएं क्योंकि अगर शेर और भैंसे की आमने सामने की लड़ाई हो जाती तो संभव है कि शेर इस हमले में घायल हो सकता था। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wildlifemore नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

ये भी पढ़ें- अजब-गजब है बिहार, बिजली विभाग ने शहीद खुदीराम बोस को बेजा बिल, चेतावनी देकर कहा- चुकाएं 1,36,943 रुपये

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।