1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक कदम और खिसकती तो हजारों फीट नीचे खाईं में गिरती, महिला ने बनाई बेहद ही खतरनाक रील, देखकर अटक गई लोगों की सांसें

एक कदम और खिसकती तो हजारों फीट नीचे खाईं में गिरती, महिला ने बनाई बेहद ही खतरनाक रील, देखकर अटक गई लोगों की सांसें

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Oct 13, 2024 06:45 pm IST,  Updated : Oct 13, 2024 06:46 pm IST

रील के चक्कर में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है लेकिन फिर भी कई लोग ऐसे हैं कि वे इन सबके बावजूद भी अपनी जान गंवाने को तैयार बैठे रहते हैं। ऐसी ही एक महिला का रील बनाते वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ऊंचे पहाड़ पर बैठी महिला- India TV Hindi
ऊंचे पहाड़ पर बैठी महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए और रील बनाने के पीछे लोग इतने पागल हो चुके हैं कि वे अपनी जान भी खतरे में डालने से नहीं कतराते। लोगों के सिर पर रील का खुमार ऐसे चढ़कर बोल रहा है जैसे उनके लिए यहीं एक दुनिया रह गई है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों के होश ही उड़ गए। 

महिला ने बनाई दुनिया की सबसे खतरनाक रील

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला स्टंट करते हुए रील बनाने के दौरान अपनी जिंदगी को दांव पर लगा देती है। महिला को एक बहुत बड़े से चट्टान पर बैठे हुए देखा जा सकता है। धीरे-धीरे महिला चट्टान पर खिसकते हुए बिल्कुल उसके किनारे पर पहुंच जाती है। चट्टान की ऊंचाई इतनी है कि अगर महिला एक कदम और भी खिसकती तो वह हजारों फीट नीचे खाईं में जाकर गिरती। या फिर ऐसे में महिला का संतुलन जरा सा भी इधर-उधर होता तो महिला के लिए यह दिन उसका आखिरी दिन होता। वैसे महिला को देख यह तो बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि उसे नीचे गिरने का जरा सा भी डर है। 

वीडियो देख लोगों के उड़े होश

वीडियो में देख सकते हैं कि महिला इतने ऊंचे पहाड़ पर बैठी हुई है कि नीचे की सारी इमारतें बिल्कुल चींटी जैसी लग रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों की रातों की नींद उड़ गई। ऐसा वीडियो लोगों ने शायद ही पहले कभी देखा होगा। इस खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @NeverteIImeodd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 18 लाख लोगों ने देखा और 9500 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने पूछा कि महिला बची या नहीं।    

ये भी पढ़ें:

आंसरशीट है या शादी का कार्ड! पाकिस्तानी छात्र ने एग्जाम की कॉपी में लिखी ऐसी हैंडराइटिंग, देख टीचर भी हो गईं मुरीद

कुत्ते को बुरी तरह से जकड़े हुए था किंग कोबरा, बहादुर बच्चों ने पीट-पीट कर डॉगी को सांप के चंगुल से छुड़ाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।