1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंसरशीट है या शादी का कार्ड! पाकिस्तानी छात्र ने एग्जाम की कॉपी में लिखी ऐसी हैंडराइटिंग, देख टीचर भी हो गईं मुरीद

आंसरशीट है या शादी का कार्ड! पाकिस्तानी छात्र ने एग्जाम की कॉपी में लिखी ऐसी हैंडराइटिंग, देख टीचर भी हो गईं मुरीद

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 13, 2024 06:15 pm IST,  Updated : Oct 13, 2024 06:15 pm IST

छात्र ने अपने एक्जाम की कॉपी इतनी खूबसूरत हैंडराइटिंग में लिखी टीचर कॉपी देखकर हैरान रह गई और वे उसकी टैलेंट की कायल हो गईं। बच्चे की आंसरशीट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पाकिस्तानी छात्र की आंसरशीट हो रही वायरल- India TV Hindi
पाकिस्तानी छात्र की आंसरशीट हो रही वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

स्कूल में सबसे अच्छा छात्र किसे माना जाता है? जो पढ़ाई-लिखाई में अव्वल हो और साथ में अगर उसकी हैंडराइटिंग सुंदर हुई, तब तो क्या ही कहने। समझो उस बच्चे पर स्वंय मां सरस्वती विराजमान हैं। ऐसे बच्चे स्कूल में हर टीचर के पसंदीदा छात्र होते हैं। कई बार तो एग्जाम में जिन छात्रों की हैंडराइटिंग सुंदर होती है, उन्हें सिर्फ हैंडराइटिंग पर कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स मिल जाते हैं। वहीं, अगर आप पढ़ने-लिखने में एक औसत छात्र भी हैं और आपकी हैंडराइटिंग सुंदर है तो भी स्कूल में आपको इस चीज का फायदा मिलता है। ऐसे बच्चों पर भी टीचर्स का खास ध्यान होता है। स्कूल में सुंदर हैंडराइटिंग टीचर्स को हमेशा लुभाती हैं।

बच्चे ने आंसरशीट में लिखी कमाल की हैंडराइटिंग

ऐसे ही सुंदर हैंडराइटिंग वाले एक छात्र की आंसरशीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद लोगों के तो होश ही उड़ गए। लोगों ने अब तक ऐसी राइटिंग सिर्फ कंप्यूटर फॉन्ट्स और शादी के कार्ड में ही देखे थे। जब उन्होंने वैसी ही हैंडराइटिंग एक पाकिस्तानी बच्चे की आंसरशीट में देखी तो हैरान रह गए। छात्र ऐसी हैंडराइटिंग से कैलीग्राफी में भी अपना अच्छा करियर बना सकता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र एग्जाम हॉल में बैठा हुआ है और वह अपनी आंसरशीट में प्रश्नों के उत्तर बड़े ही सुंदर हैंडराइटिंग में लिख चुका है। जब टीर उसकी तरफ बढ़ती हैं और बच्चे की कॉपी पर जब उनकी नजर जाती है तो वे उसकी हैंडराइटिंग देख उनकी नजरें उस बच्चे की कॉपी पर ही टिकी रह जाती है। टीचर उस बच्चे के इस टैलेंट की कायल हो जाती हैं।  

बच्चे की आंसरशीट हुई वायरल

वायरल हो रहा यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। जहां यह देखा जा सकता है कि बच्चे की आंसरशीट किसी को भी इंप्रेस कर सकती है। उसने अपनी कॉपी को ऐसे सजाया है, जैसे वह आंसरशीट कम बल्कि शादी का कार्ड ज्यादा लग रहा है। बच्चे के इस कॉपी को जो भी देखेगा वह बस देखता ही रह जाएगा। बच्चे की इस आंसरशीट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर zoigram नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करोड़ों लोगों ने देखा और 11 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

कुत्ते को बुरी तरह से जकड़े हुए था किंग कोबरा, बहादुर बच्चों ने पीट-पीट कर डॉगी को सांप के चंगुल से छुड़ाया

Video: मैनपुरी में थार चालक ने चाऊमीन के ठेले में मारी टक्कर, लोगों को कुचलने की कोशिश, करीब आधा दर्जन लोग घायल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।