सोशल मीडिया एक बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है जिसका आज के समय में यूज भी जमकर हो रहा है। लगभग हर इंसान आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएंगे। अलग-अलग वर्ग के लोगों की अलग-अलग पसंद है और अगर आप इंस्टा चलाते हैं तो फिर यह तो जानते ही होंगे कि इंस्टाग्राम पर हर दिन तरह-तरह के खूब वीडियो वायरल होते हैं और अभी एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उसने वीडियो में कुछ ऐसा बोल दिया सिंगल लड़कों में उसका पति बनने की होड़ लग गई है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
वायरल वीडियो में ऐसा क्या बोला?
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें लड़की बोलती है कि आप लोगों से यानी इंटरनेट पर बैठे लोगों से कुछ बोलना था। इसके बाद वो बोलती है, 'मेरा नाम है प्रीति और न्यूज ये है कि आप में से किसी एक की होने वाली बीवी यानी की मैं(वाइफ) सरकारी नौकरी करेगी अब...तो भविष्य में बनने वाले पति को यह मैसेज है कि आप आराम से करो, आपको जो करना है करो क्योंकि मैंने हम दोनों का भविष्य सुरक्षित कर लिया है।' इसी कारण वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लड़कों में उसका पति बनने की होड़ लग गई है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर anup_kumar_444 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ये मेरी बीवी है, प्लीज कोई ट्राई मत करो। अब उसी कमेंट के नीचे बहुत सारे दूसरे लड़कों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- पर भाई उसने तो मेरे साथ जीने मरने की कसमें खा लिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- हम लोग क्या यहां पर झक मारने आए हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे नहीं यार, हम लगे हैं लाइन में। चौथे यूजर ने लिखा- उठा उठाकर पटकूंगा, चीर दूंगा, फाड़ दूंगा साले अगर इसकी तरफ आंख उठाकर देखा भी तो। इसी तरह कई सारे लोगों ने कमेंट किया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
शादी में एकदम टिप-टॉप होकर पहुंचा शख्स मगर वहां जाते ही लगा झटका, Video देख लोट-पोट हो जाएंगे आप
इन दोनों के शरीर में खून कम और क्रिकेट ज्यादा है, Video देख समझ जाएंगे आप खुद