1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गुरुग्राम में ऐसी गुंडागर्दी, 9 रुपये के लिए लड़कों ने दुकान में कर दी तोड़फोड़, Video हुआ वायरल

गुरुग्राम में ऐसी गुंडागर्दी, 9 रुपये के लिए लड़कों ने दुकान में कर दी तोड़फोड़, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 07, 2024 06:54 pm IST,  Updated : Mar 07, 2024 06:54 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक दुकान में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके पीछे की वजह जानकर आप भी दंग हो जाएंगे।

दुकान में तोड़फोड़ करते लड़के- India TV Hindi
दुकान में तोड़फोड़ करते लड़के Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखकर इंसान दंग हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक दुकान में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क वीडियो में और क्या-क्या नजर आ रहा है। इसके साथ ही आपको बताते हैं कि इस लड़ाई के पीछे का असली कारण क्या है।

9 रुपये के लिए कर दी तोड़फोड़

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि तीन लोग अपनी चाय लेकर दुकान से जैसे ही बाहर निकलते हैं, कुछ दूसरे लोग दुकान में गुस्से में घूसते हैं और वहां तोड़फोड़ करने लगते हैं। ये लोग दुकानवाले का सारा सामान उठाकर फेंक देते हैं। यह पूरा नजारा वहां लगे CCTV में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। gharkekalesh नाम के पेज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लड़ाई के पीछे का कारण भी बताया है। कैप्शन में बताया है कि, 'गुरुग्राम में एक दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हुआ। ग्राहक ने चाय के लिए दिए 9 रुपए कम दिए। जब दुकानदार ने पूछा तो गुस्साए युवक ने तोड़फोड़ की।'

यहां देखें वायरल वीडियो

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एक तो पैसे कम दिए, ऊपर से दादागिरी, कहां से आते हैं ऐसे लोग? दूसरे यूजर ने लिखा- अरे ये क्या गुंडागर्दी है। तीसरे यूजर ने लिखा- 9 के चक्कर में पूरी दुकान ही तोड़ दी। एक अन्य यूजर ने लिखा- गुरुग्राम में तो बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें-

CCTV में कैद हुई दीदी की असली ड्राइविंग स्किल, Video देख लोग बोले- 'भाई दीवार की गलती है'

महिला ने बताया SWIGGY का नया स्कैम, शेयर करते ही Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।