1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. CCTV में कैद हुई दीदी की असली ड्राइविंग स्किल, Video देख लोग बोले- 'भाई दीवार की गलती है'

CCTV में कैद हुई दीदी की असली ड्राइविंग स्किल, Video देख लोग बोले- 'भाई दीवार की गलती है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 07, 2024 06:11 pm IST,  Updated : Mar 07, 2024 06:11 pm IST

सोशल मीडिया पर इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। लोग भी कमेंट सेक्शन में जमकर मजे ले रहे हैं।

महिला ने दीवार में स्कूटी भिड़ाई- India TV Hindi
महिला ने दीवार में स्कूटी भिड़ाई Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो में लोग लड़ाई-झगड़ा करते हैं तो कुछ वीडियो में लोग अजीब हरकत करते हुए दिखते हैं। हर दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं। कभी-कभी कुछ अच्छे वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें टैलेंटेड लोगों की कला देखने को मिलती है। मगर इस समय इनमें से किसी भी तरह का कोई वीडियो वायरल नहीं हो रहा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह अलग ही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

स्कूटी को दीवार से भिड़ाया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सड़क पर स्कूटी सवार जो महिलाएं आ रही हैं। सड़क जहां से मुड़ रहा है, उसके सामने एक दीवार बनाई गई है। मगर स्कूटी चला रही महिला से स्कूटी की रफ्तार नहीं संभल पाई और वो मोड़ पर स्कूटी को नहीं मोड़ पाई। इस कारण उनकी स्कूटी सीधे दीवार से जा टकराई और स्कूटी पर पीछे बैठी महिला दीवार के दूसरे तरफ जा गिरती है। वहीं पास में लगे एक CCTV कैमरे में यह नजारा कैद हो गया और वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर xinan_cutzz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17 लाख 68 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोग खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- गलती दीवार की है। दूसरे यूजर ने लिखा- गलती सड़क की है, वो मुड़ी क्यों? तीसरे यूजर ने लिखा- भाई दीवार की गलती है, बीच में आ गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- उनकी क्या गलती जब आगे रोड ही नहीं है तो।

ये भी पढ़ें-

महिला ने बताया SWIGGY का नया स्कैम, शेयर करते ही Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Indigo फ्लाइट की इस स्पेशल सीट पर कभी बैठे हैं आप? फोटो हुई वायरल तो एयरलाइंस ने दिया जवाब

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।