1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस छोटी सी बच्ची की है शादी करने की इच्छा, पापा ने किया मना तो लगी रोने, वायरल हुआ प्यारा सा Video

इस छोटी सी बच्ची की है शादी करने की इच्छा, पापा ने किया मना तो लगी रोने, वायरल हुआ प्यारा सा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 05, 2024 02:54 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 02:54 pm IST

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कोई कह नहीं सकता है। ऐसा ही एक प्यारा सा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें बच्ची अपने पापा से अजीब सी मांग करते हुए नजर आ रही है।

पापा से शादी कराने की मांग करती हुई बच्ची- India TV Hindi
पापा से शादी कराने की मांग करती हुई बच्ची Image Source : SOCIAL MEDIA

बच्चे बड़े प्यारे और भोले होते हैं। उनके मन में कब क्या ख्याल आ जाए और कब उसकी मांग करने लगे, कोई कह नहीं सकता है। अगर आपने बच्चों की मांग पूरी कर दी तो ठीक है वरना वो पूरे घर को अपने सिर पर उठा लेते हैं। इसलिए बच्चों की ज्यादातर मांग उनके माता-पिता पूरी कर देते हैं। मगर बच्चे कभी-कभी कुछ ऐसी मांग करने लगते हैं जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। ऐसी एक छोटी सी बच्ची ने अपने पापा से एक अजीब सी डिमांड करने लगी। बच्ची का प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बच्ची का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि एक बच्ची अपने पापा के पास आती है। उसके पापा उससे पूछते हैं कि क्या हुआ? इसका जवाब देते हुए वह कहती है कि, शादी करेंगे। उसके पापा ने उसे शादी करने के लिए मना कर दिया जिसके बाद वह जोर-जोर से रोने लगी और शादी करने की जिद्द पकड़कर बैठ गई। उसके पापा उसे समझाने की कोशिश करते हैं कि अभी शादी मत करो, शादी के बाद बहुत दिक्कत होती है। मगर बच्ची रोते हुए बस शादी करने की जिद्द करती नजर आ रही है। बच्ची का यह प्यारा सा वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sweety_writer_0.2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 73 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- करा दो भाई, क्यों रुला रहे हो बच्चे को। दूसरे यूजर ने लिखा- बेटा आज शादी करा देंगे तो कल बोलोगी डिवोर्स करना है। एक अन्य यूजर ने लिखा- करवा दो यार।

ये भी पढ़ें-

ये Reels का बुखार है आसानी से नहीं उतरेगा, बस स्टैंड पर डांस करते चचा का Video वायरल

बस यही देखना रह गया था! कीचड़ में बनाया क्रिकेट का पिच और लगे खेलने, Video हो गया वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।