इस समय शादी का सीजन चल रहा है। जहां देखो वहां किसी ना किसी की शादी होती हुई नजर आ रही है। आप भी अपने आस-पास देखेंगे तो किसी ना किसी का घर सजा हुआ जरूर नजर आएगा। इस कारण सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़े वीडियो वायरल हो रहा है। किसी वीडियो में पंडित जी शादी कराते हुए गाना गाते नजर आ रहे हैं। तो किसी वीडियो में लोग गजब का डांस कर रहे हैं। अब इसी बीच एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
Related Stories
वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे का हाथ पकड़ते हुए बैठते हैं। उनके पीछे रिश्तेदार खड़े नजर आएंगे। उनका एक रिश्तेदार पैसे को न्यौछावर के तौर पर हवा में उड़ाता है। जमीन पर नोट गिरते देख दुल्हन को ना जाने क्या हुआ और वह सारे नोट बटोरने लगी। यह नजारा देख हर कोई हैरान हो जाता है। इसके बाद एक महिला आकर उसे टोकती और बताती है कि उसकी शादी है। मनोरंजन के लिए बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'ऐसे ही पैसे की बचत करने वाली लड़की से शादी करना दोस्तो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।
ये भी पढ़ें-
सड़क पर डांस करते हाथी का Video हुआ वायरल, मगर लोगों ने बता दी इसके पीछे की सच्चाई
Exercise करते शख्स का Video हुआ वायरल, मगर लोगों ने 'Fitness Chapri' का दिया टैग